scriptब्रिटेन से आई शर्मसार करने वाली सर्वे रिपोर्ट, ‘राजस्थान की 4 में से 3 महिलाएं उत्पीड़न का शिकार’ | ActionAid Survey: 3 out of 4 women victims of sexual harassment in state | Patrika News
जयपुर

ब्रिटेन से आई शर्मसार करने वाली सर्वे रिपोर्ट, ‘राजस्थान की 4 में से 3 महिलाएं उत्पीड़न का शिकार’

ब्रिटिश संस्था एक्शन ऐड ने प्रदेश की 137 महिलाओं को इस सर्वे में शामिल किया। इनमें से 103 महिलाओं ने स्वीकारा कि कभी न कभी वे उत्पीडऩ या फिर हिंसा का शिकार हुई हैं।

जयपुरMay 30, 2016 / 07:51 am

Abhishek Pareek

देश भर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम कानून बन रहे हैं। आए दिन बहस होती है, सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं बसों और ट्रेनों में देने की बातें चल रही हैं, लेकिन इन सभी के बावजूद महिलाएं घर के बाहर कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।
एक सर्वे के अनुसार प्रदेश में 75.18 प्रतिशत महिलाएं लगातार उत्पीडऩ का दंश झेल रही हैं। पार्क को या बस, कॉलेज परिसर हो या सड़क असामाजिक तत्व कहीं भी उनका पीछा नहीं छोड़ते हैं। ब्रिटिश संस्था एक्शन ऐड ने प्रदेश की 137 महिलाओं को इस सर्वे में शामिल किया। इनमें से 103 महिलाओं ने स्वीकारा कि कभी न कभी वे उत्पीडऩ या फिर हिंसा का शिकार हुई हैं।
सर्वे में 18 से 55 साल तक की छात्राओं और महिलाओं को शामिल किया गया। सभी महिलाओं ने सर्वे से जुड़े सवालों के जवाब ऑनलाइन दिए।

कहीं नहीं सुरक्षित

उत्पीडऩ स्थल महिलाएं
सार्वजनिक परिवहन 60%
घर के पास 52%
पारिवारिक कार्यक्रम 43%
रात में घर लौटते समय 46.71%
पार्क में 35%
कॉलेज आते जाते 35.76%
विवि परिसर में 22%

कैसी-कैसी प्रताडऩा
अपराध हुईं आहत
घूरना 63.50%
सीटी बजाना 40.14%
अनशब्द 37.22%
यौन टिप्पणी 35.03%
पीछा किया 48.90%
शारीरिक स्पर्श 32.84%
लड़कों द्वारा अंग प्रदर्शन 27.73%
यौन उत्पीडऩ 14.59%
बलात्कार 05%
हर दिन ऐसी स्थिति का करती हूं सामना

बस में भीड़ का फायदा उठा लड़के यहां-वहां स्पर्श करते हैं। दूर खड़ा होने के लिए कहते हैं तो वे जगह नहीं होने का बहाना बना देते हैं। कॉलेज बस से ही आना-जाना पड़ता हैं। ऐसी स्थितियों का सामना भी रोजाना करना पड़ता है।
सपना कुमारी (परिवर्तित नाम), निजी कॉलेज छात्रा।
फिर कभी अकेले सैर पर नहीं गई

कुछ दिन पहले शाम को सड़क पर टहलने निकली। बाइक सवार दो लड़के बेहद करीब से निकले। दूसरी बार कुछ अपशब्द कहे। ऐसा दो-तीन बार हुआ। इससे मैं इतना डर गई कि फिर कभी अकेले सैर पर गई ही नहीं।
कृष्णा (परिवर्तित नाम), बापू नगर निवासी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो