scriptभाजपा की पहली सूची में इन दिग्गज मंत्रियों का नाम नहीं आना बना चर्चा का विषय | After BJP First List Protest started in party | Patrika News

भाजपा की पहली सूची में इन दिग्गज मंत्रियों का नाम नहीं आना बना चर्चा का विषय

locationजयपुरPublished: Nov 13, 2018 09:18:48 am

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

BJP

bjp first candidate list 2018

जयपुर। भाजपा की पहली सूची में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का नाम नहीं आना चर्चा का विषय रहा। सराफ के टोंक रोड स्थित निवास पर शाम को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और सराफ के पक्ष में नारे लगाए।
इस दौरान माहौल शक्ति प्रदर्शन जैसा नजर आया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां से किसी और को टिकट नहीं लेने दिया जाएगा, चाहे दिल्ली ही क्यों न जाना पड़े। कार्यकर्ताओं के तेवर देख सराफ बाहर आए और समझाइश की। इसके बाद सराफ कार में बैठकर रवाना हो गए। उधर, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचीं। वहां सीएम से मिलकर सांगानेर से टिकट मांगा।
केबिनेट मंत्री गोयल ने दिया इस्तीफा
भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश भर में पार्टी में विरोध शुरू हो गया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने पार्टी से खुली बगावत कर दी। उन्होंने पहले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और निर्दलीय चुनाव लडऩे का एेलान कर दिया। गोयल समर्थकों ने भाजपा का दुपट्टा जलाकर विरोध जताया।
सुरेन्द्र ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 17 को निर्दलीय के रूप में नामांकन भरने की घोषणा कर दी। टोंक, अजमेर, पाली, कोटा, सीकर, भीलवाड़ा, जयपुर जिलों में पार्टी के अंदर भारी विरोध देखने को मिला है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय भी इस विरोध से अछूता नहीं रहा। टोंक और किशनगढ़ से आए कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों का खुलकर विरोध किया और कहा कि वे पदों से इस्तीफा दे देंगे। किशनगढ़ से भाजपा प्रत्याशी विकास चौधरी के विरोध में स्थानीय पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंचे और कहा कि वे चौधरी को स्वीकार नहीं करेंगे। वे इस्तीफा देने को तैयार हैं।
टोंक जिलाध्यक्ष गणेश माहूर के साथ आए कार्यकर्ताओं ने अजीत सिंह मेहता का विरोध किया। कार्यकर्ता चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिले। शेखावत ने कहा कि वे उनकी बात आलाकमान के समक्ष रखेंगे। पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ ने विराट नगर से टिकट नहीं मिलने के चलते पार्टी से इस्तीफा दे दिया है
टिकट कटने से नाराज़ नागौर विधायक हबीबुर्रहमान ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे फिलहाल दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के सम्पर्क में हैं। संभत: वे मंगलवार को कांगे्रस में शामिल होने का निर्णय कर सकते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो