scriptAlwar Gangrape : महिलाओं ने खोला मोर्चा, जयपुर शहर भाजपा ने पीएम सुरक्षा में चूक पर चलाया हस्ताक्षर अभियान | Alwar Gangrape priyanka Gandhi Cm Gehlot Mahila Morcha Jaipur News | Patrika News
जयपुर

Alwar Gangrape : महिलाओं ने खोला मोर्चा, जयपुर शहर भाजपा ने पीएम सुरक्षा में चूक पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

अलवर में मूक-बधिर बालिका के साथ हुई बर्बरता को लेकर भाजपा ने पूरे प्रदेशभर में सरकार को घेर रखा है। जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। हालांकि कोरोना गाइडलाइन से थोड़ी ज्यादा भीड़ जुटी और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना यहां होती नजर नहीं आई।

जयपुरJan 15, 2022 / 06:13 pm

Umesh Sharma

Alwar Gangrape : महिलाओं ने खोला मोर्चा, जयपुर शहर भाजपा ने पीएम सुरक्षा में चूक पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

Alwar Gangrape : महिलाओं ने खोला मोर्चा, जयपुर शहर भाजपा ने पीएम सुरक्षा में चूक पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

जयपुर।

अलवर में मूक—बधिर बालिका के साथ हुई बर्बरता को लेकर भाजपा ने पूरे प्रदेशभर में सरकार को घेर रखा है। जहां भाजपा की ओर से गठित समिति ने शनिवार को पीड़ित बच्ची के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की, वहीं जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। हालांकि कोरोना गाइडलाइन से थोड़ी ज्यादा भीड़ जुटी और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना यहां होती नजर नहीं आई।
जयपुर शहर की बड़ी चौपड़ पर मिश्रित प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जहां महिला मोर्चा ने अलवर मामले पर प्रदर्शन किया तो वहीं शहर भाजपा ने पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की ओर से दुष्कर्म की घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देशभर में असंवेदनशील हो चुकी है। कांग्रेस के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो दूसरी तरफ पंजाब में जानबूझकर षड्यंत्र कर पीएम मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है।
आपको बता दें कि अलवर में बच्ची के साथ हुई बर्बरता का मामला पूरे देश में छाया हुआ है। यूपी में भाजपा ने प्रियंका गांधी को इस मुद्दे पर घेरने का प्लान बनाया है तो वहीं पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस को इस मामले पर घेरा है। अब भाजपा की ओर से 17 और 18 को मंडल स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है ताकि दोषी पकड़े जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो