scriptथानागाजी गैंगरेप : राजधानी में सड़कों पर उतरे लोग, कलेक्ट्रेट सर्कल पर धरना | Alwar thanagazi gang rape bjp protest collectorate jaipur | Patrika News
जयपुर

थानागाजी गैंगरेप : राजधानी में सड़कों पर उतरे लोग, कलेक्ट्रेट सर्कल पर धरना

अलवर थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म मामला

जयपुरMay 09, 2019 / 01:01 pm

Deepshikha Vashista

jaipur

थानागाजी गैंगरेप : राजधानी में सड़कों पर उतरे लोग, भाजपा का कलेक्ट्रेट सर्कल पर धरना

जयपुर. अलवर थानागाजी के सामूहिक बलात्कार मामले ( Alwar Thanagazi Rape Case ) मामले की गूंज राजस्थान से लेकर दिल्ली तक पहुंच रही है। राजधानी जयपुर में भाजपा ( BJP ) ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। दुष्कर्म मामले में भाजपा की ओर से सैंकड़ों समर्थकों के साथ गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जा रहा है। थानागाजी के सामूहिक बलात्कार मामले के पीड़ितों को न्याय दिलवाने और प्रदेश में महिला अपराधों को रोकने के लिए भापजा के नेता और समर्थकों के साथ महिलाएं सड़कों पर उतर आए हैं। धरना देने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, राजपाल सिंह, विधायक अशोक लाहौटी, नरपत सिंह राजवी, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, कैलाश वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित अन्य नेता पहुंचे। इस दौरान महिलाएं हाथ में तख्तियां ले सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।
प्रदर्शनकारी पीड़ि़त परिवार को मुआवजा, मामले की सीबीआई जांच और थानागाजी पुलिस थाने के सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा पार्टी ने इस मामले को लेकर प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने और राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने तय किया था।
मामले को फास्ट ट्रेक अदालत में भेजने की मांग

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ( Madan Lal Saini ), भाजपा की ओर से थानागाजी भेजी गई जांच कमेटी के सदस्य रामकुमार वर्मा और ज्योति किरण शुक्ला ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि यह मामला इतना गंभीर है कि पति पत्नी जब तक जीएंगे, तब तक प्रतिदिन पल-पल मरेंगे। पुलिस अधीक्षक पर कार्रवाई कर सरकार बरी हो गई है। तीनों ने बताया कि जांच कमेटी के सामने आया कि इस पूरे मामले में पुलिस के नीचे से लेकर उपर तक के अफसरों ने सिर्फ टालमटोल किया। पुलिस अधीक्षक के यहां भी मामले को हलके में लिया गया। मामजा दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। यह संभव नहीं है कि इतना गंभीर मामला सरकार के संज्ञान में ना हो। भाजपा ने इस मामले को फास्ट ट्रेक अदालत में भेजने की मांग की है।

Home / Jaipur / थानागाजी गैंगरेप : राजधानी में सड़कों पर उतरे लोग, कलेक्ट्रेट सर्कल पर धरना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो