script500 मीटर तक करनी होगी एक कर्मचारी को सफाई | An employee must do cleaning up to 500 meters | Patrika News
जयपुर

500 मीटर तक करनी होगी एक कर्मचारी को सफाई

– सफाई कर्मचारियों की क्षेत्र वाइज जिम्मेदारी होगी तय- निगम आयुक्त ने बनाई कमेटी, 10 अप्रेल तक तय होगी जिम्मेदारी

जयपुरApr 01, 2019 / 09:02 pm

Girraj Sharma

500 मीटर तक करनी होगी एक कर्मचारी को सफाई

500 मीटर तक करनी होगी एक कर्मचारी को सफाई

जयपुर। नगर निगम प्रशासन ने शहर की सफाई को लेकर नई कवायद शुरू कर दी है। अब क्षेत्र वाइज सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। हर कर्मचारी को 500 से 800 मीटर के क्षेत्र में सफाई करनी जरूरी होगी। इसके लिए निगम आयुक्त ने वार्डवाइज सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए समिति का गठन कर दिया है। यह समिति 10 अप्रेल तक वार्ड वाइज सफाई कर्मचारियों का क्षेत्र निर्धारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
निगम आयुक्त विजयपाल सिंह ने कर्मचारी वार्डवार क्षेत्र निर्धारण के लिए जोन के राजस्व अधिकारियों के नेतृत्व में कमेटी बनाई है। राजस्व अधिकारियों (आरओ) को कमेटी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं वार्ड के कनिष्ठ अभियंता व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षण (सीएसआई) व सभी सफाई निरीक्षक (एसआई) को सदस्य बनाया गया है। यह समिति 500 या 800 मीटर तक सभी सफाई कर्मचारियों का क्षेत्र निर्धारित कर उनकी जिम्मेदारी तय करेंगी। इसके लिए कमेटी को 10 अप्रले का समय दिया गया है।

Home / Jaipur / 500 मीटर तक करनी होगी एक कर्मचारी को सफाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो