जयपुर

एससी-एसटी मामले में आने लगे बयान, सीएम शिवराज सिंह के बाद अब केन्द्रीय मंत्री ने कही ये बात

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरSep 21, 2018 / 06:29 pm

Kamlesh Sharma

जयपुर। केन्द्रीय संसदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एससी-एसटी मामले में जांच के बाद ही गिरफ्तारी होगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोग एक्ट नहीं पढ़ रहे और कुछ भी सोच रहे हैं। जबकि एक्ट में एक शब्द ‘ इफ नेसेसरी’ जोड़ा गया है। इसका वही मतलब होता है जो शिवराज सिंह कह रहे हैं। सच तो यह है कि कांग्रेस एससी-एसटी एक्ट को लेकर भ्रम फैला रही है। आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है आरक्षण खत्म कर देंगे। मोहन भागवत कह चुके हैं कि आरक्षण जरूरी है। सरकार एेसा कोई कदम नहीं उठा रही। हम जनता को यह बताएंगे कि कांग्रेस ने अम्बेडकर का अपमान किया और भाजपा ने अम्बेडकर का सम्मान किया।

राहुल गांधी को पसंद नहीं नेहरू-गांधी परिवार के अलावा कोई पीएम बने
केन्द्रीय संसदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि राहुल गांधी असंसदीय शब्दों को इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि लोकतंत्र में इन शब्दों की कोई जगह नहीं। सच तो यह है कि राहुल गांधी को यह पसंद नहीं है कि कोई भी गांव का आदमी प्रधानमंत्री बने। राहुल गांधी तो पीएम का पद गांधी और नेहरू परिवार के लिए आरक्षित मानते हैं।
राहुल गांधी ने तो मनमोहन सिंह की ओर से लाए गए एक अध्यादेश को फाड़ ही दिया था। नरसिम्हा राव का अपमान किया। सीताराम केसरी को धक्के देकर निकाला गया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सही मायने में चौकीदार ही हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं में फर्जीवाड़े को रोक कर करीब 90 हजार करोड़ रुपए बचाए हैं। मोदी ने देश का पैसा फालतू नहीं जाने दिया। मोदी के राज में फर्जीवाड़ा नहीं हो सकता।
कांग्रेस तो घोटालों की पार्टी है। हर जगह घोटाले किए और इसलिए ही कांग्रेसियों को अब तकलीफ हो रही है। रफाल को लेकर उन्होंने कहा कि दो देशों के बीच का समझौता है।

पाकिस्तान के पास टेक्नोलॉजी है तो क्या देश की एयरफोर्स को कुछ नहीं दें क्या? क्या उनको फाइटर विमान नहीं चाहिए। बिना वजह इसे मुद्दा बना रखा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने घटिया शब्दों को इस्तेमाल किया है। कांग्रेस आपा खो रही है। मोदी की वजह से देश की साख बढ़ी है।

Home / Jaipur / एससी-एसटी मामले में आने लगे बयान, सीएम शिवराज सिंह के बाद अब केन्द्रीय मंत्री ने कही ये बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.