scriptरियल इंडिया को जानने निकले सैलानियों को भाया बांसवाड़ा | Tourists pleased to know Banswara who are at India tour | Patrika News
जयपुर

रियल इंडिया को जानने निकले सैलानियों को भाया बांसवाड़ा

साइकिल से सफर कर पहुंचे, आज होंगे रवाना 

जयपुरFeb 17, 2016 / 09:22 pm

Ashish vajpayee

डूंगरपुर से सुबह 6 बजे साइकिल पर सवार होकर निकले कई देशों के 28 पर्यटकों का दल दोपहर 1 बजे शहर में पहुंचा। महज एक दिन के लिए शहर में ठहरे इन अतिथियों को कम समय में ही जिले के प्राकृतिक सौंदर्य ने अपनी और आकर्षित कर लिया। शहर के एक होटल में ठहरे इन सैलानियों ने बताया कि डूंगरपुर से बांसवाड़ा के साइकिल के सफर में उन्होंने कई गांव और कस्बे देखे। पूरे मार्ग में यहां की प्राकृतिक सौंदर्य ने उन्हें खासा लुभाया। साथ ही यहां के लोगों के हंसते खिलखिलाते चेहरे और लोगों की स्वागत परंपरा ने अधिक प्रभावित किया। पर्यटकों के अनुसार मार्ग में कई लोगों ने उनके साथ फोटोग्राफी भी की और अभिवादन भी किया।
दिल्ली से शुरू हुई यात्रा गोवा में होगी समाप्त
पर्यटकों के साथ पहुंचे चखवड़ा निवासी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि ये पर्यटक अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, यूके आदि देशों से आए हैं। इनका मुख्य उद्येश्य भारत में भ्रमणकर ‘रियल इंडियाÓ वास्तविक भारत को जानना है। इसके तहत ये भारत ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण भी कर रहे है। 31 जनवरी को दिल्ली से यात्रा शुरू की थी। जहां से आगरा, जयपुर, रुपनगढ़, उदयपुर और डूंगरपुर से बुधवार को बांसवाड़ा पहुंचे। जहां से गुरुवार को रतलाम के लिए रवाना हो जाएंगे।

Home / Jaipur / रियल इंडिया को जानने निकले सैलानियों को भाया बांसवाड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो