scriptबदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग | Attack on bharatpur police | Patrika News
जयपुर

बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग

राजस्थान में बदमाशों के हौसले बूलंद है। बदमाश लगातार पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए है। बदमाश पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे है। हालात यह हो गए कि पिछले लंबे समय से बदमाश अब पुलिस पर हमला करने से भी पीछे नहीं हट रहे है। अब बदमाश पुलिस का सामना कर रहे है। रविवार देर ऐसा ही मामला भरतपुर जिले में एकबारगी फिर आया।

जयपुरOct 07, 2019 / 09:45 pm

manish chaturvedi

Attack on bharatpur police

Attack on bharatpur police

राजस्थान में बदमाशों के हौसले बूलंद है। बदमाश लगातार पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए है। बदमाश पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे है। हालात यह हो गए कि पिछले लंबे समय से बदमाश अब पुलिस पर हमला करने से भी पीछे नहीं हट रहे है। अब बदमाश पुलिस का सामना कर रहे है। रविवार देर ऐसा ही मामला भरतपुर जिले में एकबारगी फिर आया।
भरतपुर जिले के नदबई में बदमाशों व पुलिस की मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। फायरिंग के बाद बदमाश पुलिस पर हमला कर भाग निकले। पुलिस पर हमला करने की एक के बाद एक वारदाते चौकानें वाली है। वह भी गोतस्करों द्वारा पुलिस पर हमला।
बता दे..नदबई में रविवार देर रात को पुलिस क्यूआरटी टीम के साथ नाकाबंदी कर रहीं थी। इस दौरान वाहनों की जांच जारी थी। पुलिस कुम्हेर रोड पर जांच कर रहीं थी। इस दौरान पुलिस ने चार — पांच वाहनों को रोकने का इशारा किया। वाहनों ने पुलिस को अनदेखा कर दिया और वाहनों को भगाया। पाइंट तोड़ भाग रहे वाहनों को देख पुलिस ने संदिग्ध वाहनों का पीछा किया। पुलिस ने संदिग्ध गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर जमकर फायरिंग की। इस पर क्यूआरटी ने पंप एक्शन व गैस गन से फायरिंग की।
दोनों तरफ से फायरिंग चलती रही। बदमाश आगे वाहन दौड़ाते रहे और पुलिस पीछा करती रहीं। इस दौरान एक ट्रक पलट गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो देखा की उसमें गोवंश भरा है। ट्रक के पलटने के कारण दो गोवंश की मौके पर हीं मौत हो गई। वहीं, सात गोवंश घायल हो गए।
लेकिन इस दौरान अन्य वाहनों में गो वंश को लेकर तस्कर भाग निकले। बता दे..एक ट्रक के पलटने के अलावा चार अन्य गो वंश से भरे वाहन लेकर भागने में तस्कर कामयाब रहे।

घटना के बाद पुलिस ने गोवंश को गोशाला में सुपूर्द कर दिया है। वहीं, पुलिस अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग कर रहे है। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर टीमें बनाई जा रहीं है। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार दबीश दे रहीं है।
बता दे..हालिया कुछ दिन पहले अलवर जिले में भी ऐसे ही मामले सामने आए थे। जिसमें गो तस्करों ने पुलिस पर हमला किया था। गो तस्करों का पुलिस ने पीछा किया था। जिसके बाद गो तस्करों ने पुलिस की जीप को टक्कर मारकर पलट दिया था। जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बाद में गोतस्कर पुलिस पर हमला कर भाग निकलने में सफल हुए। अलवर पुलिस अब तक इन आरोपी गो तस्करों की तलाश कर रहीं है।

Home / Jaipur / बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो