scriptअयोध्या होगी आने वाले दिनों में भारत की सांस्कृतिक राजधानी | ayodhya ram madir Solve the vastu of india | Patrika News
जयपुर

अयोध्या होगी आने वाले दिनों में भारत की सांस्कृतिक राजधानी

अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज ने कहा है कि अयोध्या आने वाले दिनों में देश की सांस्कृतिक राजधानी होगा। मंदिर निर्माण के बाद देश का वास्तुदोष सुधर जाएगा और देश का भाग्य बदलेगा। गोविंद गिरी का जयपुर पहुंचने पर विश्व हिन्दू परिषद की ओर से स्वागत किया गया।

जयपुरFeb 22, 2020 / 09:34 pm

Umesh Sharma

अयोध्या होगी आने वाले दिनों में भारत की सांस्कृतिक राजधानी

अयोध्या होगी आने वाले दिनों में भारत की सांस्कृतिक राजधानी

जयपुर।

अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज ने कहा है कि अयोध्या आने वाले दिनों में देश की सांस्कृतिक राजधानी होगा। मंदिर निर्माण के बाद देश का वास्तुदोष सुधर जाएगा और देश का भाग्य बदलेगा। गोविंद गिरी का जयपुर पहुंचने पर विश्व हिन्दू परिषद की ओर से स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि इस देश का देवस्थान अयोध्या और यहां मंदिर निर्माण के बाद संपूर्ण देश का वास्तु ही बदल जाएगा। गिरी ने सु्प्रीम कोर्ट का धन्यवाद दिया कि उन्होंने ऐसा निर्णय किया है, ताकि किसी का इसमें हस्तक्षेप नहीं हो। ट्रस्ट की बैठक की पहली तारीख को लेकर भी गिरी ने कहा कि ट्रस्ट की पहली बैठक मुहूर्त के अनुसार हुई। उस दिन छत्रपति शिवाजी की जयंती और विजया एकादशी थी। हमें विजयी होना है और मंदिर का निर्माण करना है। इस दौरान पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता, विहिप के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

पीएम ने सौंपा है काम

गिरी ने कहा कि ट्रस्ट गठन के बाद हमने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा है कि मैंने ये काम आपको सौंप दिया है। अब आप भ्गवान राम के गौरव के अनुरूप जल्द से जल्द मंदिर निर्माण का काम पूरा करें।
मोदी की राम राज्य से तुलना

गिरी ने कहा कि रामराज्य की मोदी से तुलना की और कहा कि मोदी का नारा है कि सबका साथ, सबका विकास। रामराज्य में भी सबका साथ सबका विकास ही नारा रहा है। सरकार ने अपना कार्य कर दिया अब हमारा काम शुरू हो गया है। हमे कंधे से कंधा मिलाकर इस काम को पूरा करना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो