scriptखराब मौसम : देरी से रवाना हुई सूरत के लिए उड़ान, यात्री परेशान | Bad weather: Flight departed for late Surat, passenger upset | Patrika News
जयपुर

खराब मौसम : देरी से रवाना हुई सूरत के लिए उड़ान, यात्री परेशान

उड़ान आज सुबह 7.40 बजे की बजाय 9.45 बजे हुई रवाना
 

जयपुरJan 18, 2021 / 01:06 pm

SAVITA VYAS

खराब मौसम : देरी से रवाना हुई सूरत के लिए उड़ान, यात्री परेशान

खराब मौसम : देरी से रवाना हुई सूरत के लिए उड़ान, यात्री परेशान

जयपुर। राजस्थान समेत अन्य जगहों पर घना कोहरा छाने और बदले मौसम के मिजाज के बीच लगातार हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आज भी सभी जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। इसका असर हवाईसेवाओं पर हावी रहा। जयपुर इंटरेनशनल एयरपोर्ट पर जयपुर से सूरत जाने वाली एयरलाइन की उड़ान संख्या एसजी-2273 को जयपुर से सुबह 7.40 बजे के करीब उड़ान भरनी थी, लेकिन सूरत में मौसम खराब होने की वजह से एयरपोर्ट प्रबंधन ने एयरलाइन उड़ान संचालन की अनुमति नहीं दी। एयरलाइन ने पहले यात्रियों को खराब मौसम की सूचना भी नहीं दी। बोर्डिंग होने के बाद यात्रियों को बताया गया कि उड़ान दो घंटे अधिक देरी से रवाना होगी। इस बीच यात्रियों ने परेशान होते हुए एयरलाइन के प्रति नाराजगी जाहिर की। सुबह दो घंटे देरी से 9.45 बजे सूरत के लिए उड़ान रवाना हुई। इससे पहले भी लगातार वाराणसी, सूरत सहित अन्य जगहों के लिए खराब मौसम की वजह से उड़ानों को रद्द किया गया था। वहीं कई विमानों को जयपुर डायवर्ट किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो