scriptचीनी शहर लगाएगा सबवे में तेज संगीत सुनने पर बैन | ban loud music | Patrika News
जयपुर

चीनी शहर लगाएगा सबवे में तेज संगीत सुनने पर बैन

चीन के दक्षिणी-पश्चिमी यूनान प्रांत की आधुनिक राजधानी कनमिंग सार्वजनिक वाहनों में तेज संगीत सुनने पर प्रतिबंध लगाने वाली है।

जयपुरAug 30, 2019 / 09:14 am

Kiran Kaur

चीनी शहर लगाएगा सबवे में तेज संगीत पर बैन

चीनी शहर लगाएगा सबवे में तेज संगीत पर बैन

चीन के दक्षिणी-पश्चिमी यूनान प्रांत की आधुनिक राजधानी कनमिंग सार्वजनिक वाहनों में तेज संगीत सुनने पर प्रतिबंध लगाने वाली है। ऐसा करने वाला यह चीन का तीसरा शहर होगा। केवल संगीत ही नहीं इस प्रतिबंध के तहत तेज आवाज में मोबाइल फोन पर वीडियो देखना या किसी से फोन पर बातें करना भी शामिल होगा। सार्वजनिक वाहनों में सफर करने वाले यात्रियों की ओर से लंबे समय से मिल रहीं इस प्रकार की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन यह कदम उठाएगा। चीन के दो अन्य शहरों बीजिंग और उत्तर-पश्चिमी गांसु प्रांत की राजधानी लान्झू में यात्रियों को सार्वजनिक वाहनों में फोन पर जोर से बात करने या अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चालू करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। कनमिंग की ओर से प्रस्तावित संशोधन में नियमों को तोडऩे वाले लोगों के लिए प्रशासनिक दंड के साथ, जोर-जोर से बातचीत करने पर प्रतिबंध भी शामिल है। इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देने के लिए जनता को पांच सितंबर तक का समय दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि कुछ यात्री अन्य लोगों को नजरअंदाज करते हैं और ध्वनि के साथ अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चलाते हैं, जिससे दूसरों को बहुत परेशानी होती है। इस तरह के व्यवहार को नियंत्रित करने की जरूरत है। इस प्रस्ताव पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी-अपनी राय रखी है। माइक्रोब्लॉगिंग सर्विस वेबो के एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि मैं सुझाव दूंगा कि हाई-स्पीड ट्रेनों और सिविल एविएशन के ऑपरेटर भी इस प्रतिबंध को अपनाएं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं दृढ़ता से पक्ष में हूं। हमारे शिष्टाचार को सुधारने का सबसे प्रभावी तरीका स्पष्ट नियम देना है। लान्झू ने जून माह में अपनी पहली सबवे लाइन शुरू की थी जिस दिन से यह पहली ट्रेन चली, उसी दिन से ही हेडफोन लगाए बिना यात्रियों के उपकरण चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Home / Jaipur / चीनी शहर लगाएगा सबवे में तेज संगीत सुनने पर बैन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो