scriptबाड़मेर सर्वाधिक 34.4 डिग्री | Barmer highest 34.4 degrees | Patrika News
जयपुर

बाड़मेर सर्वाधिक 34.4 डिग्री

बढ़ रहा दिन का तापमान

जयपुरDec 04, 2020 / 10:45 pm

Rakhi Hajela

मौसम भले ही सर्दी का हो लेकिन इस मौसम में भी गर्मी जोरों पर है। रात का पारा कम तो हो रहा है लेकिन दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश 15 शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सर्वाधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले पारा 34.7 डिग्री तक पहुंच गया था। चूरू में अधिकतम पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में रात का न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में 8.9 डिग्री सेल्सियस , पिलानी में 8.9 डिग्री सेल्सियस और सीकर में 8 डिग्री सेल्सियस रात का पारा दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिन में दो नए पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेंगे। 7 और 8 दिसंबर तक तापमान में उतारण्चढ़ाव जारी रहेगा। इसके बाद 9 या 10 दिसंबर से रात का तापमान कम हो सकता है। 7 दिसंबर तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 9 दिसंबर से तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट की संभावना है।

…………
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 32.1 12.0
जयपुर 30.9 12.4
कोटा 30.9 11.7
डबोक 31.5 10.2
बाड़मेर 34.4 13.6
जैसलमेर 33.0 16.6
जोधपुर 32.2 10.8
बीकानेर 32.8 14.6
चूरू 33.6 8.9
श्रीगंगानगर 30.0 10.6
भीलवाड़ा 32.4
वनस्थली 31.6 10.0
अलवर 28.8
पिलानी 32.9 8.9
सीकर 30.2 8.0
चित्तौडगढ़़ 32.6 10.3
फलौदी 33.2 14.2

Home / Jaipur / बाड़मेर सर्वाधिक 34.4 डिग्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो