scriptबेलगाम विवाद: शिवसेना ने कर्नाटक को चेताया | Belgaum controversy: Shiv Sena warns Karnataka | Patrika News
जयपुर

बेलगाम विवाद: शिवसेना ने कर्नाटक को चेताया

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर स्थित बेलगाम विवाद फिर से गरमा गया है। बेलगाम में मराठी भाषियों के उत्पीडऩ का हवाला देते हुए शिवसेना ने कर्नाटक को चेतावनी दी है। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा है कि महाराष्ट्र में रहने वाले कन्नड़ भाषियों का हम सम्मान करते हैं। हमारी अपेक्षा है कि कर्नाटक सरकार भी वहां रहने वाले मराठी भाषियों के साथ भेदभाव न होने दे। वहां मराठी भाषियों का उत्पीडऩ जारी रहा तो महाराष्ट्र में कन्नड़ भाषियों के साथ अंजाम अच्छा नहीं होगा।

जयपुरDec 29, 2019 / 09:37 pm

dhirya

बेलगाम विवाद: शिवसेना ने कर्नाटक को चेताया

बेलगाम विवाद: शिवसेना ने कर्नाटक को चेताया

मुंबई. महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर स्थित बेलगाम विवाद फिर से गरमा गया है। बेलगाम में मराठी भाषियों के उत्पीडऩ का हवाला देते हुए शिवसेना ने कर्नाटक को चेतावनी दी है। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा है कि महाराष्ट्र में रहने वाले कन्नड़ भाषियों का हम सम्मान करते हैं। हमारी अपेक्षा है कि कर्नाटक सरकार भी वहां रहने वाले मराठी भाषियों के साथ भेदभाव न होने दे। वहां मराठी भाषियों का उत्पीडऩ जारी रहा तो महाराष्ट्र में कन्नड़ भाषियों के साथ अंजाम अच्छा नहीं होगा।
सावंत के बयान के बाद कोल्हापुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिन भी थिएटरों में कन्नड़ फिल्म लगी हैं, उनका प्रदर्शन रुकवा दिया। कन्नड़ फिल्म के पोस्टर-बैनर भी फाड़े गए। एक थिएटर में तोडफ़ोड़ भी की गई।
बेलगाम का विलय महाराष्ट्र में करने को लेकर शिवसेना कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिख चुकी है। चूंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, लिहाजा इसमें केंद्र सरकार कुछ नहीं कर सकती। बता दें कि बेलगाम में रहने वाले ज्यादातर लोग मराठी भाषी हैं, जिसका हवाला देते हुए शिवसेना इसे महाराष्ट्र में मिलाने की मांग करती रही है। विवाद शुक्रवार से ही शुरू हो गया था। जब कन्नड़ रक्षण वेदिका नामक संगठन के कार्यकर्ताओं ने सीएम उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका था। इसके विरोध में कोल्हापुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के सीएम बीएस येडियूरप्पा के पुतले पर गुस्सा उतारा। विवाद को देखते हुए कोल्हापुर व कर्नाटक के बीच सरकारी बस सेवा (एसटी) रोक दी गई है।

Home / Jaipur / बेलगाम विवाद: शिवसेना ने कर्नाटक को चेताया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो