scriptभरतपुर प्रदेश मे सबसे गर्म, पारा पहुंचा 39.1 डिग्री सेल्सियस पर | Bharatpur is the hottest in the state, mercury reaches 39.1 degree Cel | Patrika News
जयपुर

भरतपुर प्रदेश मे सबसे गर्म, पारा पहुंचा 39.1 डिग्री सेल्सियस पर

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियलगातार बढ़ रहा दिन और रात का तापमान

जयपुरMar 07, 2021 / 06:58 pm

Rakhi Hajela

प्रदेश में लगातार पारे में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। गर्मी का असर लगातार तेज हो रहा है। अधिकांश शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार तापमान बढऩे की वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो सोमवार तक प्रभावी रहेगा। इससे लगातार गर्मी का असर बढ़ रहा है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार में भी तेजी देखने को मिल रही है। राजधानी जयपुर का दिन का तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि प्रदेश में भरतपुर का तापमान सर्वाधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न केवल जयपुर बल्कि प प्रदेश के तकरीबन सभी शहरों में लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान है। न केवल दिन बल्कि रात को भी पंखा चलना शुरू हो चुका है। दिन में तेज धूप के कारण पसीना अब परेशानी बन गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी जयपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री और 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 36.0 22.1
जयपुर 36.0 18.9
कोटा 38.4 20.3
डबोक 34.8 16.0
बाड़मेर 36.4 21.4
जैसलमेर 34.8 21.3
जोधपुर 35.8 21.5
बीकानेर 34.6 21.4
चूरू 38.6 17.0
श्रीगंगानगर 31.9 17.4
भीलवाड़ा 35.8 14.6
अलवर 33.4 15.8
पिलानी 37.0 16.4
चित्तौडगढ़़ 36.8 15.4
फलौदी 37.0 20.4
सवाई माधोपुर 37.3 20.2
भरतपुर 39.1 17.5
धौलपुर 36.5 18.7
करौली 37.9 19.1

Home / Jaipur / भरतपुर प्रदेश मे सबसे गर्म, पारा पहुंचा 39.1 डिग्री सेल्सियस पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो