scriptशादी सीजन में सोने के दामों में बड़ा उछाल, कीमत दो साल की ऊंचाई पर | Big jump in the price of gold in the wedding season, the price is at the height of two years | Patrika News
जयपुर

शादी सीजन में सोने के दामों में बड़ा उछाल, कीमत दो साल की ऊंचाई पर

लोकल करंसी को सपोर्ट के लिए भारत-चीन समेत दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इससे वैश्विक बाजारों में सोने के दामों में भारी तेजी आई है, जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी दिखा है।

जयपुरDec 05, 2022 / 03:54 pm

Narendra Singh Solanki

शादी सीजन में सोने की कीमत में बड़ी उछाल, कीमत दो साल की ऊंचाई पर

शादी सीजन में सोने की कीमत में बड़ी उछाल, कीमत दो साल की ऊंचाई पर

Gold Price: लोकल करंसी को सपोर्ट के लिए भारत-चीन समेत दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इससे वैश्विक बाजारों में सोने के दामों में भारी तेजी आई है, जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी दिखा है। सोना एक बार फिर 55,250 रुपए प्रति दस ग्राम से ऊपर निकल गया। ये करीब दो साल में सोने की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले अगस्त 2020 में सोना इस स्तर पर था। 2021 में इसने कभी 53 हजार का स्तर नहीं छुआ। दरअसल, डॉलर में गिरावट के चलते दुनियाभर में सोने की कीमत बढ़ी है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखा जा रहा है। सोने की कीमत 55,250 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई। सिर्फ दस दिन में सोना 1200 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है। 29 नवंबर को सोना 54,000 रुपए प्रति दस ग्राम था। 2022 में इससे पहले सिर्फ एक बार 18 अप्रेल में सोना 53,000 से ऊपर तक गया था।
यह भी पढ़े: सरसों तेल में गिरावट, मूंगफली और सोयाबीन तेल भी हुआ सस्ता

इन कारणों से महंगा हो रहा सोना


चीन में जनवरी से नए साल का जश्न शुरू होगा, इस दौरान वहां सबसे ज्यादा सोना खरीदा जाता है। डॉलर में गिरावट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदने के लिए अब ज्यादा डॉलर चुकाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़े: प्याज के दामों में जोरदार गिरावट, आम आदमी खुश, किसान हुए परेशान

भारतीय घरों में 25 हजार टन सोना


विश्लेषकों के मुताबिक, 2023 में भी सोने में तेजी जारी रह सकती है। सोने की यह कीमत भारत के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि हमारे देश में करीब 25 हजार टन सोना लोगों के घरों में मौजूद होने का अनुमान है।
https://youtu.be/MYNd2rJwPa0
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो