scriptहोने वाली Bride से मिलने पहुंचा Groom.. लड़की शराब के नशे में दोस्त के साथ चिल करती मिली.. बोली टेंशन मत लो आओ | Big Marriage fraud case in Jaipur | Patrika News
जयपुर

होने वाली Bride से मिलने पहुंचा Groom.. लड़की शराब के नशे में दोस्त के साथ चिल करती मिली.. बोली टेंशन मत लो आओ

आखिर लड़का थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया।

जयपुरJan 19, 2022 / 11:40 am

JAYANT SHARMA

641983-smoking-011518.jpg
जयपुर
शादी से पहले लड़का होने वाली दुल्हन से मिलने क्या पहुंचा उसे तो मानो 440 वोल्ट का झटका लगा। जिस लड़की से शादी होने वाली थी वह लंड़की अपनी सहेलियों के साथ शराब पार्टी करती मिली। उसने लड़के और उसके दोस्तों को भी शराब और सिगरेट आॅफर कर दी। लड़के से कहा शरमाओ मत….आप भी लो। चिल करो… ऐश करो। होने वाली दुल्हन का यह रुप देखकर लड़का इतना सिहर गया कि उसने परिजनों को शादी करने से ही इंकार कर दिया। जब लड़की के परिजनों को शादी के लिए मना किया तो परिजनों ने दबाव बनाया। आखिर लड़का थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया।
शुरु से वीडियो काॅल करने को कहती, मैं कहता काम कर रहा हूं तो कहती क्या मुसीबत है…
मामले की जांच कर रही हरमाड़ा पुलिस ने बताया कि अमित कुमार नाम के युवक ने केस दर्ज कराया है। अमित ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने शादी के लिए लड़की देखी। दोनो ने बातचीत की और उसके बाद दोनो ने हां कर दी। शादी की तैयारियों के बीच अब लड़की अमित को फोन करने लगी और मिलने की कहने लगी। अमित हर बार कहता काम कर रहा हूं बाद में बात हो सकेगी। लड़की बार बार कहती वीडियो काॅल के लिए लेकिन अमित हर बार मना कर देता। लड़की को गुस्सा आया तो उसने अपनी बहन और जीजा को फोन कर अमित के लिए बताया और कहा कि उसे शादी नहीं करनी। अमित को भी मैसेज कर दिया। बाद में मामला बढ़ा तो लड़की ने साॅरी का मैसेज किया और बातचीत फिर से शुरु हो गई।
हाॅस्टल मिलने पहुंचा तो खौफजदा हो गया लड़का
अमित ने पुलिस को बताया बार बार वीडियो काॅल करने की बात और मिलने की बात पर आखिर वह लड़की के बुलाने पर उसके हाॅस्टल पहुंच गया। वह सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। अमित अपने दो दोस्तों के साथ गया और हाॅस्टल के पास ही मिलने की बात की लेकिन लड़की ने हाॅस्टल ही बुला लिया। अमित का आरोप है कि लड़कियों के इस हाॅस्टल छत पर शराब और सिगरेट पार्टी चल रही थी। होने वाली दुल्हन भी वहीं बैठी थी। उसने कहा कि शरमाओ मत, आप भी लो। मैं कभी कभी ले लेती हूं। इस पर अमित ने मना कर दिया और उल्टे पांव वहां से लौट आया। बाद में उसने शादी से मना कर दिया। इस पर लड़की उसकी बहन और जीजा ने अमित और उसके परिवार को रेप और अन्य केस में फंसाने की धमकिंया दी और शादी करने का दबाव बनाया। तो अमित अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो