scriptरेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 12 ट्रेन फिर हुई शुरू… | Big news for railway passengers, 12 trains started again... | Patrika News
जयपुर

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 12 ट्रेन फिर हुई शुरू…

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 12 ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया है। इनमें दिल्ली-हिसार-दिल्ली, भिवानी-रोहतक-भिवानी, भिवानी-रोहतक, दिल्ली-भिवानी, रोहतक-भिवानी-रोहतक, रेवाड़ी-रोहतक-रेवाडी व हिसार-रेवाड़ी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा शामिल है।

जयपुरAug 12, 2022 / 02:17 pm

Arvind Palawat

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 12 ट्रेन फिर हुई शुरू...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 12 ट्रेन फिर हुई शुरू…

जयपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 12 ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया है। इनमें दिल्ली-हिसार-दिल्ली, भिवानी-रोहतक-भिवानी, भिवानी-रोहतक, दिल्ली-भिवानी, रोहतक-भिवानी-रोहतक, रेवाड़ी-रोहतक-रेवाडी व हिसार-रेवाड़ी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा शामिल है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
इन गाड़ियों का संचालन फिर बहाल…
1. गाड़ी संख्या 04351 दिल्ली-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 16 अगस्त से आगामी आदेशोें तक प्रतिदिन दिल्ली से 5 बजे रवाना होकर 13.50 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 17 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन हिसार से 4.35 बजे रवाना होकर 13.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
2. गाड़ी संख्या 04978, भिवानी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 31 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन भिवानी से 7.25 बजे रवाना होकर 9 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04977, रोहतक-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 30 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन रोहतक से 17.30 बजे रवाना होकर 18.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
3. गाड़ी संख्या 04962, भिवानी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन भिवानी से 9.55 बजे रवाना होकर 11.10 बजे रोहतक पहुंचेगी।

4. गाड़ी संख्या 04969, दिल्ली-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन दिल्ली से 04.10 बजे रवाना होकर 08.40 बजे भिवानी पहुंचेगी।
5. गाड़ी संख्या 04975, रोहतक-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन रोहतक से 13.35 बजे रवाना होकर 14.50 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04974, भिवानी- रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त से आगामी आदेशो तक प्रतिदिन भिवानी से 15.55 बजे रवाना होकर 17.20 बजे रोहतक पहुंचेगी।
6. गाड़ी संख्या 04979, रेवाडी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 30 अगस्त से आगामी आदेश तक प्रतिदिन रेवाड़ी से 05.05 बजे रवाना होकर 06.35 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04980, रोहतक-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन रोहतक से 19.35 बजे रवाना होकर 21.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
7. गाड़ी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 16 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन हिसार से 14.30 बजे रवाना होकर 19.55 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04367, रेवाड़ी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 16 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन रेवाड़ी से 20.35 बजे रवाना होकर 01.35 बजे हिसार पहुंचेगी।

Home / Jaipur / रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 12 ट्रेन फिर हुई शुरू…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो