scriptBjpने Congress पर चलाया राफेल: जयपुर में कलेक्ट्री पर धरना— प्रदर्शन | bjp congress rafel Jaipur | Patrika News
जयपुर

Bjpने Congress पर चलाया राफेल: जयपुर में कलेक्ट्री पर धरना— प्रदर्शन

विमान सौदों से जुड़ा हुआ राफेल (Rafel )मामला एक बार दुबारा से चर्चा में आ गया है। चर्चा की वजह हैं सुप्रीम कोर्ट का फैसला।

जयपुरNov 16, 2019 / 01:42 pm

rahul

Bjpने Congress पर चलाया राफेल: जयपुर में कलेक्ट्री पर धरना— प्रदर्शन

Bjpने Congress पर चलाया राफेल: जयपुर में कलेक्ट्री पर धरना— प्रदर्शन

जयपुर 16 नवंबर। विमान सौदों से जुड़ा हुआ राफेल (Rafel )मामला एक बार दुबारा से चर्चा में आ गया है। चर्चा की वजह हैं सुप्रीम कोर्ट का फैसला।

इस मामले की जांच को लेकर जैसे ही अदालत ने पुनर्विचार याचिका खारिज की तो देश भर में भाजपा में उत्साह आ गया और उसने कांग्रेस के खिलाफ धरने— प्रदर्शन का एलान कर दिया। प्रदेश भाजपा(Rajasthan Bjp) ने भी जिलों में आज धरना देकर कांग्रेस से माफी मांगने को कहा।
राजधानी जयपुर से लेकर सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। जयपुर (Jaipur )में कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राफेल को लेकर झूठे आरोप लगाए।
देश की सुप्रीम अदालत ने भी माना हैं कि इस मामले में अब जांच की जरूरत नहीं है और इसीलिए कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगकर पश्चाताप करना चाहिए।
धरने में जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी, कालीचरण सराफ, सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मेयर निर्मल नाहटा, शील धाभाई, लक्ष्मीकांत पारीक सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर स्थानीय भाजपा नेताओं, विधायक, सांसद और पदाधिकारियों ने धरना देकर अपनी मांग दोहराई।

Home / Jaipur / Bjpने Congress पर चलाया राफेल: जयपुर में कलेक्ट्री पर धरना— प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो