scriptकार्यकर्ताओं में मतभेद तो हो सकते है मनभेद नहीं-अरुण सिंह | Bjp Core Committe Meeting Vasundhara Raje Arun Singh | Patrika News
जयपुर

कार्यकर्ताओं में मतभेद तो हो सकते है मनभेद नहीं-अरुण सिंह

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि कार्यकर्ताओं में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं। कोई मतभेद होता है तो आपसी चर्चा के जरिए उन्हें दूर किया जाता है। कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने जयपुर पहुंचे सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजस्थान के कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी है।

जयपुरJan 23, 2021 / 10:23 pm

Umesh Sharma

कार्यकर्ताओं में मतभेद तो हो सकते है मनभेद नहीं-अरुण सिंह

कार्यकर्ताओं में मतभेद तो हो सकते है मनभेद नहीं-अरुण सिंह

जयपुर।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि कार्यकर्ताओं में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं। कोई मतभेद होता है तो आपसी चर्चा के जरिए उन्हें दूर किया जाता है। कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने जयपुर पहुंचे सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजस्थान के कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे इनके साथ काम करने का मौका मिला है। सिंह ने साफ किया कि प्रदेश कोर कमेटी की बैठक अब हर महीने होगी।
उप चुनाव को लेकर सिंह ने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर हो रहे उप चुनाव हम अच्छे तरीके से लड़ेंगे और जीतेंगे। इससे पहले एयरपोर्ट पर सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सिंह से पहले सह प्रभारी भारती बेन शियाल भी जयपुर पहुंची। शियाल भी कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगी। शियाल ने कहा कि राजस्थान और गुजरात की संस्कृति समान है। राजस्थान की मेहमाननवाजी बहुत अच्छी है।
महत्वपूर्ण होगी कोर कमेटी की बैठक

प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को होेने वाली कोर कमेटी की बैठक महत्वपूर्ण रहेगी। सभी की नजर है कि कौन-कौन सदस्य बैठक में हिस्सा लेता है। तीनों केंद्रीय मंत्री बैठक में हिस्सा लेंगे। ओमप्रकाश माथुर के भी बैठक में पहुंचने की संभावना है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया निकाय चुनाव में संगठन के निर्देश पर जुटे हुए हैं, इसलिए उनके बैठक में आने की संभावना कम है। बैठक में पार्टी में चल रही गुटबाजी को दूर करने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

Home / Jaipur / कार्यकर्ताओं में मतभेद तो हो सकते है मनभेद नहीं-अरुण सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो