scriptभाजपा की प्रदेश कोर कमेटी का गठन, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कमेटी में शामिल | Bjp Core Committe Vasundhara raje Satish Poonia Arun Singh | Patrika News
जयपुर

भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी का गठन, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कमेटी में शामिल

राजस्थान भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी का गठन हो गया है। कमेटी में 12 स्थायी और 4 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी जगह मिली है। संभवतया 24 जनवरी को कमेटी की पहली बैठक होगी।

जयपुरJan 22, 2021 / 09:48 pm

Umesh Sharma

भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी का गठन, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कमेटी में शामिल

भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी का गठन, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कमेटी में शामिल

जयपुर।

राजस्थान भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी का गठन हो गया है। कमेटी में 12 स्थायी और 4 विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी जगह मिली है। संभवतया 24 जनवरी को कमेटी की पहली बैठक होगी।
केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जारी सूची में 12 सदस्यों में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी के साथ ही राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और सांसद कनकमल कटारा और सीपी जोशी को शामिल किया गया है। वहीं चार विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, राजस्थान की सह प्रभारी भारती बेन शियाल के साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अलका सिंह गुर्जर को बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य इस कोर ग्रुप में शामिल किया गया है।
हर माह एक बार कोर कमेटी की बैठक करने के निर्देश

प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के गठन के साथ ही पार्टी आलाकमान ने महीने में कम से कम एक बार कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े ज्वलंत विषय और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करने की बात कही गई है। पूनिया राजसमंद और सहाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के दौरे पर हैं। ऐसे में 24 जनवरी को कोर ग्रुप की पहली बैठक हो सकती है। वहीं 23 जनवरी देर शाम सह प्रभारी भारती बेन शियाल भी जयपुर प्रवास पर आ रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो