scriptभाजपा विधायकों की चिट्ठी पर बोले अरुण सिंह, अगर कोई गड़बड़ करता है तो उसे बुलाएंगे, समझाएंगे और डांटेंगे | Bjp Core Committe Vasundhara raje Satish Poonia Arun Singh | Patrika News
जयपुर

भाजपा विधायकों की चिट्ठी पर बोले अरुण सिंह, अगर कोई गड़बड़ करता है तो उसे बुलाएंगे, समझाएंगे और डांटेंगे

विधानसभा में बोलने का मौका नहीं देने को लेकर 20 विधायकों की चिट्ठी का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने इस तरह की कोई भी चिट्ठी मिलने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि चिट्ठी में क्या कंटेट हैं और किन लोगों के हस्ताक्षर है, ये देखा जाएगा, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि ये हमारी कार्यपद्धति नहीं है।

जयपुरFeb 23, 2021 / 07:43 pm

Umesh Sharma

भाजपा विधायकों की चिट्ठी पर बोले अरुण सिंह, अगर कोई गड़बड़ करता है तो उसे बुलाएंगे, समझाएंगे और डांटेंगे

भाजपा विधायकों की चिट्ठी पर बोले अरुण सिंह, अगर कोई गड़बड़ करता है तो उसे बुलाएंगे, समझाएंगे और डांटेंगे

जयपुर।

विधानसभा में बोलने का मौका नहीं देने को लेकर 20 विधायकों की चिट्ठी का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने इस तरह की कोई भी चिट्ठी मिलने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि चिट्ठी में क्या कंटेट हैं और किन लोगों के हस्ताक्षर है, ये देखा जाएगा, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि ये हमारी कार्यपद्धति नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे पार्टी का अहित हो। कभी भी व्यक्ति को खुद को उठाने के बजाय पार्टी को उठाने की बात होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, जिससे पार्टी को नुकसान हो। सभी को पता है कि किन बातों से पार्टी को नुकसान होगा। पार्टी के नेतृत्व को कोई ललकार नहीं सकता। पार्टी का सामूहिक नेतृत्व है। उन्होंने इस मामले को मीडिया के गंभीर बताया और कहा कि हमारे लिए कोई विशेष बात नहीं है। चिट्ठी मिलने दीजिए, उसका कंटेट देखेंगे। अगर कोई गड़बड़ करता है तो उसे बुलाएंगे, समझाएंगे और डांटेंगे भी। अगर अगर चिट्ठी लिखी गई है तो वाकई इस तरह सामूहिक रूप से नहीं करना चाहिए। किसी को कोई परेशानी है तो अलग से बात करनी चाहिए।
हमारा एक ही गुट है भाजपा

सिंह ने कहा कि पार्टी में गुटबाजी मीडिया की देन है। इतनी बड़ी पार्टी है, ऐसी बातें होती रहती है, इसे गुटबाजी से नहीं जोड़ना चाहिए। हमारा एक ही गुट है भाजपा। उप चुनाव को लेकर सिंह ने कहा कि पार्टी में सभी नेता एक साथ बैठकर चर्चा कर रहे हैं और हम चुनाव जीतेंगे।
राजे की धार्मिक यात्रा की जानकारी नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की धार्मिक यात्रा को लेकर सिंह ने कहा कि मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। धार्मिक यात्रा तो साधु—संत निकालते हैं।

Home / Jaipur / भाजपा विधायकों की चिट्ठी पर बोले अरुण सिंह, अगर कोई गड़बड़ करता है तो उसे बुलाएंगे, समझाएंगे और डांटेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो