scriptइसी महीने होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक | Bjp Jp Nadda Pm Narendra Modi Satish Poonia Vasundhara raje | Patrika News
जयपुर

इसी महीने होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

नड्डा के साथ पूनियां, चंद्रशेखर, कटारिया और राठौड़ की बैठकतीन सीटों पर उप चुनाव को लेकर हुई चर्चाअगले महीने राजस्थान दौरे पर आएंगे नड्डा

जयपुरJan 08, 2021 / 08:39 pm

Umesh Sharma

इसी महीने होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

इसी महीने होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

जयपुर।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इसी महीने होगी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान के प्रस्तावित दौरे को लेकर चर्चा होगी। हालांकि बैठक से पहले प्रदेश भाजपा को सभी मोर्चा के निचले स्तर तक की कार्यकारिणी के गठन का टास्क दिया है। नड्डा के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। बैठक में राजस्थान प्रभारी अरुण् सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ मौजूद रहे।
पूनियां ने तीन सीटों पर उप चुनाव को लेकर चर्चा की। इन सीटों के संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी नड्डा के साथ बातचीत हुई। हालांकि अभी नाम फाइनल नहीं हुए हैं। पार्टी की ओर से इन तीनों सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। साथ ही प्रभारियों के जरिए भी जो नाम आएंगे, उनको लेकर ही प्रत्याशियों का पैनल बनाया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों को लेकर चर्चा होनी थी, लेकिन इस पर नड्डा के साथ बातचीत नहीं हो पाई।
दौरे से पहले बनानी होगी मोर्चा कार्यकारिणी

बैठक में मोर्चा कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा की गई। नड्डा ने प्रदेश भाजपा को उनके दौरे से पहले सभी मोर्चा की कार्यकारिणी गठन की टास्क दी है। माना जा रहा है कि प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी मोर्चा की कार्यकारिणी जनवरी में ही घोषित कर दी जाएगी।
मार्च में उप चुनाव, फरवरी में नड्डा का दौरा

प्रदेश की तीन सीटों पर मार्च के अंत में उप चुनाव की उम्मीद जताई जा रही है। एेसे में फरवरी में नड्डा के दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नड्डा उप चुनाव वाले क्षेत्र में भी जा सकते हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उनके दौरे की तारीख और कितने दिन का दौरा होना है। इस पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद नड्डा से तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा।
गलत परिसीमन की वजह से हारे

निकाय चुनाव में हुई हार को लेकर भी प्रदेश भाजपा ने रिपोर्ट सौंपी। नेताओं ने राजस्थान सरकार की ओर से किए गए गलत परिसीमन को हार का कारण बताया गया। इस पर नड्डा ने एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। पंचायत चुनाव की जीत पर नड्डा ने खुशी जाहिर की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो