scriptजनता की सेवा में जुटे भाजपा विधायक, पूनियां ने आमेर के लिए भेजी 100 से अधिक सैनेटाइजिंग मशीनें | Bjp Mla Work For People Of Rajasthan | Patrika News
जयपुर

जनता की सेवा में जुटे भाजपा विधायक, पूनियां ने आमेर के लिए भेजी 100 से अधिक सैनेटाइजिंग मशीनें

कोरोना संकट से निपटने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की अपील पर प्रदेशभर में भाजपा के विधायक अपने-अपने विधानसक्षा क्षेत्रों को सैनेटाइज करने की मुहिम शुरू करवा चुके हैं। आमेर विधानसभा क्षेत्र के लिए सोमवार को पूनियां ने 100 से अधिक सैनेटाइजिंग मशीनें और कैमिकल भेजा, जिनसे छिड़काव किया जाएगा।

जयपुरMar 30, 2020 / 07:51 pm

Umesh Sharma

जनता की सेवा में जुटे भाजपा विधायक, पूनियां ने आमेर के लिए भेजी 100 से अधिक सैनेटाइजिंग मशीनें

जनता की सेवा में जुटे भाजपा विधायक, पूनियां ने आमेर के लिए भेजी 100 से अधिक सैनेटाइजिंग मशीनें

जयपुर।

कोरोना संकट से निपटने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की अपील पर प्रदेशभर में भाजपा के विधायक अपने-अपने विधानसक्षा क्षेत्रों को सैनेटाइज करने की मुहिम शुरू करवा चुके हैं। आमेर विधानसभा क्षेत्र के लिए सोमवार को पूनियां ने 100 से अधिक सैनेटाइजिंग मशीनें और कैमिकल भेजा, जिनसे छिड़काव किया जाएगा।
विधायक नरपत सिंह राजवी, विधायक कालीचरण सराफ, विधायक अशोक लाहोटी सहित तमाम विधायक भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सैनेटाइज मशीनों से छिड़काव करवा कर रहे हैं। पूनियां की अपील पर जरूरतमंदों को राशन सामग्री व भोजन की व्यवस्था करने में भी जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आह्वान के बाद संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, भरतपुर सांसद रंजीता कोली, टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक हमीर सिंह भायल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी के अलावा सभी जिला अध्यक्ष, सभी सांसद, सभी विधायक जरूरतमंदों को भोजन व राशन सामग्री उपलब्ध करवाने की मुहिम में लगे हुए हैं। इस मुहिम में मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
भाजपा नेताओं से अपील

पूनियां ने प्रदेशभर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक संकट से निपटने में प्रधानमंत्री सहायता कोष में आर्थिक मदद दें। पूनियां ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री सहायता कोष में 1 लाख रुपए देने वाले पूर्व उप मुख्यमंत्री हरीशंकर भाभड़ा को बधाई दी।
भाजपा मुख्यालय पर हुई चर्चा

पूनियां ने भाजपा मुख्यालय पर कोरोना को लेकर चर्चा की और वर्तमान हालातों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा प्रदेश भाजपा नेताओं की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान वी. सतीश, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे।

Home / Jaipur / जनता की सेवा में जुटे भाजपा विधायक, पूनियां ने आमेर के लिए भेजी 100 से अधिक सैनेटाइजिंग मशीनें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो