scriptRajasthan Legislative Assembly : भाजपा ने प्रश्नकाल का दूसरे दिन भी जारी रखा बहिष्कार | Bjp opposed the new system of question hour | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Legislative Assembly : भाजपा ने प्रश्नकाल का दूसरे दिन भी जारी रखा बहिष्कार

Rajasthan Legislative Assembly Rajasthan Legislative Assembly : राजस्थान विधानसभा में भाजपा ने दूसरे दिन भी प्रश्नकाल का बहिष्कार जारी रखा। प्रतिपक्ष की गैर मौजूदगी में विधानसभा में चला प्रश्नकाल। सदन में वही भाजपा सदस्य आए, जिनके सवाल लगे थे।

जयपुरJul 18, 2019 / 05:10 pm

hanuman galwa

rajasthan assembly

rajasthan assembly

राजस्थान विधानसभा ( rajasthan assembly ) में भाजपा ने दूसरे दिन गुरुवार को भी प्रश्नकाल का बहिष्कार जारी रखा। प्रश्नकाल के दौरान सदन में वही भाजपा विधायक आए, जिनके सवाल लगे हुए थे। वे भी एक-एक कर जवाब सुनकर बाहर चले गए। शून्यकाल में नारेबाजी करते हुए सदन में प्रवेश करने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने भाजप सदस्यों को चेतावनी दी।
राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल ( question hour ) के दौरान बुधवार को कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चांदना के गोलमाल जवाब देने और पूर्ववर्ती सरकार पर दोषारोपण से नाराज भाजपा सदस्य प्रश्नकाल का बहिगर्मन कर गए थे। गुरुवार को भी भाजपा ने प्रश्नकाल का बहिष्कार जारी रखा। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के केवल आठ विधायक सदन में आए, जिनके सवाल लगे हुए थे। वे भी अपने प्रश्न और पूरक प्रश्न का जवाब सुनकर बाहर चले गए। शून्यकाल शुरू होने पर भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए सदन में आए। इससे अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ( Dr. C.P. Joshi ) नाराज हो गए। डॉ. जोशी और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बीच तीखी नोकझोंक हुए। राठौड़ ने कहा कि सदन ऐसे नहीं चलेगा। इस पर डॉ. जोशी ने कह दिया कि आप (भाजपा) सदन में नहीं आएंगे, तब भी सदन चलेगा। अध्यक्ष ने भाजपा सदस्यों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सदन में शांति बनाए रखें। गौरतलब है कि विधानसभा में प्रश्नकाल में प्रश्नकर्ता के अलावा दूसरे सदस्यों को भी पूरक प्रश्न करने की छूट थी, लेकिन इस पर अंकुश लगने से भाजपा ने नाराज होकर प्रश्नकाल का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो