scriptखूब लड़े पेच, कभी ढील कभी खेंच | Bjp Rajasthan Kite Festival In Jaipur | Patrika News
जयपुर

खूब लड़े पेच, कभी ढील कभी खेंच

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा की ओर से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत भाजपा ने रविवार को पतंगें उड़ाकर सीएए के लिए समर्थन मांगा। आगरा रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज में भाजपा की ओर से पतंगोत्सव का आयोजन किया गया था।

जयपुरJan 12, 2020 / 07:11 pm

Umesh Sharma

खूब लड़े पेच, कभी ढील कभी खेंच

खूब लड़े पेच, कभी ढील कभी खेंच

जयपुर।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा की ओर से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत भाजपा ने रविवार को पतंगें उड़ाकर सीएए के लिए समर्थन मांगा। आगरा रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज में भाजपा की ओर से पतंगोत्सव का आयोजन किया गया था। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित अनेक नेताओं ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।
पतंगों पर सीएए के समर्थन के लिए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देने के साथ ही समर्थन मांगा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पतंगबाजी की और कभी ढील और कभी खेंच लगाकर पतंगें काटी। इस दौरान लजीज पकवानों का भी लुत्फ उठाया गया। कॉलेज की छत पर ही डीजे लगातार लोगों ने जमकर डांस भी किया।
कानून तो लागू करना पड़ेगा

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कितना ही भ्रम फैला ले और कानून को लागू नहीं करने की बात करते रहें, लेकिन उन्हें यह कानून राज्य में लागू करना ही होगा। हम जनजागरण के माध्यम से लोगों को सीएए का सच बताएंगे और कांग्रेस के भ्रम को दूर हटाएंगे।
कांग्रेस फैला रही है भ्रम

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो लोग अल्पसंख्यक है और जिनका इन देशों में शोषण हो रहा था, उन्हें इस कानून के जरिए नागरिकता दी जाएगी। मगर कांग्रेस भ्रम फैलाकर हिंसा करवा रही है। लोग धीरे-धीरे कानून का सच जान रहे हैं। भाजपा घर-घर जाकर लोगों को इसकी सच्चाई बताएगी।
मोदी-शाह का ऐतिहासिक निर्णय

सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि पहले तीन तलाक, फिर जम्मू—कश्मीर से धारा 370 और 35 ए और अब सीएए लागू करने से विपक्षी दल बौखला गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय किया हैं, जिसे लेकर विपक्षी दल सदमे में हैं।

Home / Jaipur / खूब लड़े पेच, कभी ढील कभी खेंच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो