scriptभाजपा प्रभारी अरुण सिंह से मिले वसुंधरा राजे गुट के विधायक सिंघवी, बढी सियासी हलचल | bjp rajasthan news | Patrika News
जयपुर

भाजपा प्रभारी अरुण सिंह से मिले वसुंधरा राजे गुट के विधायक सिंघवी, बढी सियासी हलचल

 
दोनो नेताओं की दिल्ली में हुई मुलाकात

जयपुरSep 24, 2021 / 05:41 pm

Arvind Singh Shaktawat

भाजपा प्रभारी अरुण सिंह से मिले वसुंधरा राजे गुट के विधायक सिंघवी

भाजपा प्रभारी अरुण सिंह से मिले वसुंधरा राजे गुट के विधायक सिंघवी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने शुक्रवार को दिल्ली में मुलाकात की। विधायक सिंघवी वसुंधरा राजे गुट के माने जाते हैं। एेसे में इस मुलाकात के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं, क्योंकि कुछ मुद्दों को लेकर सिंघवी पिछले दिनों अरुण सिंह से अपनी नाराजगी प्रकट कर चुके
हैं।
सिंघवी की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों के बीच प्रदेश की राजनीति से जुडे़ मुद्दों पर खासतौर पर बाचतीत हुई। साथ ही उत्तर प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। अरूण सिंह ने निर्देश दिए कि दोनों राज्यों की सीमा राजस्थान से लगती है। यहां के संस्कार, वेशभूषा, रहन-सहन, खान-पान, भाषा में काफी समानता है। दोनों राज्यों में आपस में रिश्तेदारियां हैं और दोनों ओर से आवागमन भी खूब होता है। उन्होंने दोनों प्रदेशों के आगामी विधानसभा चुनाव में सभी से बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को भी कहा है।
अरुण सिंह से हुई थी मुलाकात
कैलाश मेघवाल का चिटृठी प्रकरण जब प्रदेश में गूंजा था, उस समय प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह जयपुर आए थे। जयपुर से दिल्ली जाने से पहले सिंघवी ने अरुण सिंह से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात में उन्होंने प्रदेश इकाई के कुछ मामलों में नाराजगी भी जाहिर की थी। इसके बाद उसी दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया सिविल लाइंस स्थिति प्रताप सिंह सिंघवी के घर भी जाकर आए थे।

Home / Jaipur / भाजपा प्रभारी अरुण सिंह से मिले वसुंधरा राजे गुट के विधायक सिंघवी, बढी सियासी हलचल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो