scriptसेवाकार्यों के साथ भाजपा के अभियान की शुरूआत | BJP's campaign begins with service | Patrika News
जयपुर

सेवाकार्यों के साथ भाजपा के अभियान की शुरूआत

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार-2 के 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के साथ ही सरकार के कार्यों की जानकारी आम जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। इस का शुभारंभ सभी मोर्चो के कार्यकर्ताओं ने जनता में मास्क एवं सेनेटाइज का वितरण के साथ किया। यह काम एक सप्ताह तक चलेगा। इसके बाद सभाी संभाग, जिला और विधानसभा स्तर पर वर्चुअल रैलियां आयोजित की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ता जनता को कोरोना जैसी बीमारी से बचाव के लिए भी जागरूक करेंगे।

जयपुरJun 01, 2020 / 11:30 pm

Prakash Kumawat

सेवाकार्यों के साथ भाजपा के अभियान की शुरूआत

सेवाकार्यों के साथ भाजपा के अभियान की शुरूआत


सेवाकार्यों के साथ भाजपा के अभियान की शुरूआत
प्रदेश के 25 लाख घरों तक प्रधानमंत्री का पत्र पहुँचाएंगे कार्यकर्ता : पूनियां
मोदी सरकार-2 के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में भाजपा करेगी वर्चुअल रैलियां

जयपुर
केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार-2 के 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के साथ ही सरकार के कार्यों की जानकारी आम जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। इस का शुभारंभ सभी मोर्चो के कार्यकर्ताओं ने जनता में मास्क एवं सेनेटाइज का वितरण के साथ किया। यह काम एक सप्ताह तक चलेगा। इसके बाद सभाी संभाग, जिला और विधानसभा स्तर पर वर्चुअल रैलियां आयोजित की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ता जनता को कोरोना जैसी बीमारी से बचाव के लिए भी जागरूक करेंगे।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मोदी सरकार 2 के कार्यकाल पर चलाए जाने वाले अभियान के बारे में बताया कि प्रदेश के 25 लाख घरों तक सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए दो-दो कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पत्र लेकर जाएंगे और भाजपा सरकार की नीतियों और कार्य योजना की जानकारी देंगे। बूथ स्तर पर पार्टी के आॅफिशियल व्हाॅट्सअप ग्रुप बनाये जाएंगे। प्रदेश के बाद सम्भाग, जिला व पंचायत समिति स्तर पर पत्रकार वार्ताओं की जाएगी।
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने मोदी सरकार के काम गिनाते हुए कहाकि मोदी सरकार ने पिछले कार्यकाल में स्वच्छ भारत मिशन चलाया था उसका महत्व संकट के समय में अब समझ आ रहा है। उन्होंने 40 करोड़ से ज्यादा जो जन-धन खाते खोले थे, उज्जवला योजना में गरीब महिलाओं को 8 करोड़ से ज्यादा मुफ्त गैस कनैक्शन दिए। पिछले कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना में 2 करोड़ से अधिक घर बनाकर दिए, करोड़ों शौचालयों का निर्माण, हजारों गाँवों तक बिजली पहुँचाई, लाखों किलोमीटर तक सड़कों का जाल बिछाया, दुश्मन के हमलों का मुँहतोड़ जवाब देने सहित भारत के विकास के अनेकों काम किए हैं।
पूनियां ने कहा कि मोदी सरकार-2 के पहले वर्ष में ही कश्मीर में धारा 370 एवं 35ए को समाप्त किया। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हिन्दू, सिक्ख, जैन, पारसी, बौद्ध, ईसाईयों को भारत की नागरिकता देने के लिए नागरिकता कानून में संशोधन किया। करोड़ों लोगों के आस्था के केन्द्र अयोध्या में भगवान श्रीराम के मन्दिर के निर्माण के लिए उच्चतम न्यायालय में पैरवी कर फैसला करवाया। आज वहाँ निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। दशकों से तीन तलाक का दंश झेल रही मुस्लिम बहिनों को इस सामाजिक बुराई से निजात दिलाते हुए तीन तलाक को खत्म करने का काम किया।
राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 53 लाख 25 हजार 426 किसानों के खातों में एक वर्ष में छह—छह हजार रूपए ट्राँसफर किए। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 67214 किलोमीटर लम्बी सड़कें को निर्माण हुआ, उज्जवला योजना के तहत 63 लाख से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनैक्शन मिला, 72 लाख शौचालयों का निर्माण हुआ, 43264 गाँवों में विद्युतीकरण हुआ, 3 करोड़ से अधिक जन-धन खाते खुले, 1641 किलोमीटर लम्बी रेल लाईन बिछी, प्रदेश के सभी रेलवे क्राॅसिंग पर अण्डरपास और फ्लाईओवर बनाए गए। लाखों की संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब व्यक्तियों के घर बन सके। उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए मोदी सरकार के प्रयासों, विशेष पैकज आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Home / Jaipur / सेवाकार्यों के साथ भाजपा के अभियान की शुरूआत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो