जयपुरPublished: Mar 24, 2023 12:55:36 pm
Arvind Singh Shaktawat
सतीश पूनिया की जगह सी पी जोशी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान, चुनाव से आठ माह पहले भाजपा का बड़ा फैसला, गुटबाजी को खत्म करने की दिशा में भाजपा ने लिया बड़ा फैसला-
जयपुर। विधानसभा चुनाव में मात्र आठ माह बचे हैं। चुनावी साल में भाजपा ने बड़ा फैसला करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को उनके पद से हटा दिया है और दो बार के सांसद सी पी जोशी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। इस फैसले से चुनावी साल में जातिगत समीकरणों और युवा वोटरों को साधने की कोशिश तो हुई ही है। इस फैसले को पार्टी में चल रही गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है। साथ ही पार्टी आलाकमान ने यह भी संदेश दे दिया है कि भाजपा में वही होगा, जो ऊपर से तय होगा। किसी के चाहने से पार्टी कोई पद नहीं देगी।