scriptकोरोना वायरस को लेकर भाजपा का जनजागरण अभियान शुरू | BJP's public awareness campaign started on Corona virus | Patrika News
जयपुर

कोरोना वायरस को लेकर भाजपा का जनजागरण अभियान शुरू

विश्व महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस को लेकर जहां राज्य में सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं तो वहीं विपक्षी पार्टियां भी इसमें पीछे नहीं है।

जयपुरMar 17, 2020 / 09:48 am

firoz shaifi

bjp

bjp

जयपुर। विश्व महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस को लेकर जहां राज्य में सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं तो वहीं विपक्षी पार्टियां भी इसमें पीछे नहीं है। कोरोना वायरस की रोकथाम और इससे बचाव के लिए प्रदेश भाजपा ने आज से जनजागरण अभियान शुरू किया है।

भाजपा ने जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर से जनजागरण अभियान शुरुआत की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंदिर में पूजा अर्चना कर इसकी शुरुआत की। इस मौके गोविंद देव जी मंदिर में लोगों को कोरोना वायरस के बचाव के लिए भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नीम गिलोय का काढ़ा पिलाया और मास्क का वितरण किया गया।

अभियान के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ता कपूर, लौंग, दालचीनी का मिश्रण भी वितरित करेंगी। गौरतल है कि कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार को बैठक लेकर नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी थी।


जयपुर सहित प्रदेश भर में चलेगा अभियान
कोरोना वायरस को लेकर जनजागरण अभियान राजधानी जयपुर सहित प्रदेश भर में चलाया जाएगा। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देंगे। काढ़ा और मास्क वितरित करेंगे।

Home / Jaipur / कोरोना वायरस को लेकर भाजपा का जनजागरण अभियान शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो