scriptवोट बैंक बढ़ाने अब गायों की शरण में आई भाजपा….! चारा खिला मांग रही समर्थन | BJP serving cows to increase vote bank in assembly election 2018 | Patrika News
जयपुर

वोट बैंक बढ़ाने अब गायों की शरण में आई भाजपा….! चारा खिला मांग रही समर्थन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरOct 26, 2018 / 01:00 pm

Nidhi Mishra

BJP serving cows to increase vote bank in assembly election 2018

BJP serving cows to increase vote bank in assembly election 2018

जयपुर। भाजपा शहर मंत्री दिनेश सैनी ने शुक्रवार को सुबह सोडाला स्थित बैकुंठ नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद गायों को चारा खिलाया। बाद में आसपास के क्षेत्र रामनगर, सोडाला स्वेज फार्म सहित आस पास की कॉलोनियों में सम्पर्क किया। उनके साथ वार्ड 29, 30 के कई बुजुर्ग एवं समाजसेवी बंधुओं के साथ जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने को कहा। ऐसा लगा जैसे भाजपा अब गऊ माता की शरण में आ गई हो। जैसे अब उन्हें चारा खिलाने से ही पार्टी का वोट बैंक मजबूत होगा। भाजपा कार्यकर्ता गायों को चारा खिलाते देखे गए।
उधर, सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा को हटाकर राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इसपर विरोध दर्ज़ करवाने के लिए जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता जयपुर स्थित सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगें। इससे पहले सभी कार्यकर्ता चौमूं हाउस सर्किल पर एकत्रित होकर जुलूस के रूप में सीबीआई ऑफिस तक पहुंचेंगे।
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा को हटाने के पीछे एकमात्र कारण राफेल डील में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच को रोककर सीबीआई की स्वतंत्रता को खत्म करना है। कांग्रेस पार्टी सीबीआई की स्वतंत्रता को खत्म करने, राफेल डील के भ्रष्टाचार की जांच को केन्द्र सरकार द्वारा गैर कानूनी तरीके से रोकने के विरोध में सीबीआई दफ्तर पर प्रदर्शन करेगी।
इस प्रदर्शन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, सचिव विवेक बंसल, विपक्षी नेता रामेश्वर डूडी सहित कांग्रेस के सैकडों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Home / Jaipur / वोट बैंक बढ़ाने अब गायों की शरण में आई भाजपा….! चारा खिला मांग रही समर्थन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो