scriptअब राजसमंद और सहाड़ा की बारी, उप चुनाव को लेकर सक्रिय हुए पूनियां | Bye election Bjp Rajasthan Satish Poonia Rajsamand Sahada | Patrika News
जयपुर

अब राजसमंद और सहाड़ा की बारी, उप चुनाव को लेकर सक्रिय हुए पूनियां

प्रदेश की तीन सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर भाजपा एक्टिव मोड पर है। सुजानगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां अब राजसमंद और सहाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इन दोनों सीटों पर उप चुनाव होना है, ऐसे में पूनियां का दौरा अहम माना जा रहा है।

जयपुरJan 20, 2021 / 06:14 pm

Umesh Sharma

अब राजसमंद और सहाड़ा की बारी, उप चुनाव को लेकर सक्रिय हुए पूनियां

अब राजसमंद और सहाड़ा की बारी, उप चुनाव को लेकर सक्रिय हुए पूनियां

जयपुर।

प्रदेश की तीन सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर भाजपा एक्टिव मोड पर है। सुजानगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां अब राजसमंद और सहाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इन दोनों सीटों पर उप चुनाव होना है, ऐसे में पूनियां का दौरा अहम माना जा रहा है।
पूनियां गुरुवार सुबह जयपुर से रवाना होकर बांसवाड़ा पहुंचेंगे, यहां एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर उनका स्वागत होगा। दोपहर एक बजे पूनियां चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। यहां जिला परिषद पदभार कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद शाम 5 बजे बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन कर बांसवाड़ा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 22 जनवरी को पूनियां राजसमंद के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 12.30 बजे पूनिया के डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर बैठक का कार्यक्रम है और उसके बाद वह किरण माहेश्वरी और पूर्व सांसद महावीर सिंह भगोरा के घर जाएंगे। इस दौरान पूनिया राजसमंद में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक लेंगे। शाम 5 बजे वह युवा संकल्प कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। श्रीनाथजी के दर्शन के बाद पूनियां नाथद्वारा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 23 जनवरी को पूनिया नाथद्वारा से भीलवाड़ा पहुंचकर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। सहाड़ा विधानसभा सीट जहां उपचुनाव होना है, वहां सतीश पूनिया युवा मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भी उनकी बैठक रहेगी। इस बैठक के तुरंत बाद पूनिया समन्वय समिति की बैठक लेंगे और जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
बड़े नेताओं की दौरे से दूरी

तीन दिवसीय चुनावी दौरे के दौरान बड़े नेताओं की दौरे से दूरी रहेगी। राजसमंद और सहाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन में ना तो नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया मौजूद रहेंगे और ना प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़। कटारिया अपने क्षेत्र में रहकर नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं और यही काम चूरू में रहकर प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ कर रहे हैं।

Home / Jaipur / अब राजसमंद और सहाड़ा की बारी, उप चुनाव को लेकर सक्रिय हुए पूनियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो