4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तांबे के कणों से फेफड़ों और आंतों के कैंसर को किया खत्म, चूहों पर सफल हुआ इसका प्रयोग

HEALTH NEWS IN HINDI : कैंसर ( Cancer ) विश्व में सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारियों में से एक बीमारी जो हर साल हजारों लोगों की जान ले रहा है । ( Cancer in India ) इस बीमारी से विश्वभर में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। भारत में भी इस बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ा है। दूसरी तरफ कैंसर की रोकथाम के लिए वैज्ञानिक लगातार प्रयोग कर रहे हैं। इसी प्रयास में एक नया प्रयोग भी सामने आया है।
2 min read
Google source verification
Cancer treatment Copper vessel Cancer in India

HEALTH NEWS IN HINDI : कैंसर ( Cancer ) विश्व में सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारियों में से एक बीमारी जो हर साल हजारों लोगों की जान ले रहा है । ( Cancer in India ) इस बीमारी से विश्वभर में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। भारत में भी इस बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ा है। दूसरी तरफ कैंसर की रोकथाम के लिए वैज्ञानिक लगातार प्रयोग कर रहे हैं। इसी प्रयास में एक नया प्रयोग भी सामने आया है। इसमें वैज्ञानिकों ने तांबे के धात्विक कणों का उपयोग कर चूहों के कैंसर का इलाज किया। आपको बता दे अभी मनुष्य पर इसका प्रयोग नहीं कि या गया है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले चरण में इसका उपयोग मानव पर कि या जाएगा। इस तरह का प्रयोग सफल होने पर दुनियाभर में कैंसर मरीजों को राहत भरी खबर मिली है। प्रोफेसर सोएनेन ने कहा, अमरीका, एशिया में नैनोमेडिसिन का प्रयोग बढ़ रहा है, लेकिन यूरोप इसमें पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आगे बढऩा एक चुनौती है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, पहले उन्होंने लैब में चूहों के एक समूह को कैंसर उत्पन्न किया गया। इसके बाद तांबा और ऑक्सीजन से बने कॉपर ऑक्साइड के नैनोपार्टिकल्स को चूहों के शरीर में बने ट्यूमर में इंजेक्ट किया गया। यह कॉपर ऑक्सॉइड मनुष्य के बाल से भी सैकड़ों गुना पतला था। इससे चूहों के शरीर से कैंसर गायब हो गया। इसके बाद जब शोधकर्ताओं ने फिर से चूहों के शरीर में कैंसर इंजेक्ट किया तो प्रतिरक्षा प्रणाली ने उसे नष्ट कर दिया।


जर्मनी के केयू लेवेन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर स्टेफन सोनेन और डॉ. बेला मानशियान ने कहा कि अगले चरण में हम अन्य धातुओं के भी नैनोकणों को बनाएंगे। इससे यह पता लगाया जाएगा कि कौन सा धातु किस तरह के कैंसर से लडऩे में सक्षम होगा। अध्ययन में चूहों को फेफड़े और आंत्र में कैंसर दिए गए थे। वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया कि तांबा ऑक्साइड स्तन और डि„बग्रंथि के अन्य रूपों में काम कर सक ता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग