scriptदूसरे विमान से जलगांव पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत, विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग | Chief Minister Gehlot arrives in Jalgaon by another plane | Patrika News
जयपुर

दूसरे विमान से जलगांव पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत, विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

महाराष्ट्र दौरे पर जा रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विमान की उड़ान भरने के बाद अचानक उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई जब पायलट को कुछ तकनीकी खामी होने का अंदेशा हुआ। बताया जा रहा है कि जयपुर एयरपोर्ट से टेक ऑफ़ के बाद तकनीकी कारणों की वजह से सीएम के विमान को उतारा गया।

जयपुरSep 26, 2019 / 05:39 pm

firoz shaifi

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। महाराष्ट्र दौरे पर जा रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विमान की उड़ान भरने के बाद अचानक उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई जब पायलट को कुछ तकनीकी खामी होने का अंदेशा हुआ। बताया जा रहा है कि जयपुर एयरपोर्ट से टेक ऑफ़ के बाद तकनीकी कारणों की वजह से सीएम के विमान को उतारा गया।
सही वक्त पर पायलट की सूझबूझ से सीएम के प्लेन की लैंडिंग करवाई गई।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंत्री लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया और विधायक रोहित बोहरा भी थे।

विमान लैंडिग के बाद एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में इंतजार कर कुछ देर बाद वापस मुख्यमंत्री सीएम कार्यालय चले गए और उसके बाद दोपहर ढाई बजे वापस एयरपोर्ट पहुंचे और दूसरे विमान से महाराष्ट्र के जलगांव के लिए रवाना हुए।
दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुरूवार मराहाष्ट्र के जलगांव में कार्यक्रम में शरीक होने जाना था, इसलिए मुख्यमंत्री अपने साथ कृषि मंत्री लालंचद कटारिया, प्रमोद जैन भाया और विधायक रोहित बोहरा को लेकर सुबह 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पहुंचे और जलगांव के लिए उड़ान भरी, लेकिन उड़ान भरने के आधे घंटे के बाद ही पायलट को कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।
इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए वापस स्टेट हैंगर पर विभान को सुरक्षित उतार लिया। उड़ान भरने के बाद पुन लैंडिंग होने करने की सूचना के बाद एक बार तो एयरपोर्ट ऑथोरिटी के भी हाथ-पैर फूल गए। लेकिन सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली। बता दें कि सीएम गहलोत राज्य सरकार के दासू-फाल्कन विमान VT-HGL प्लेन से महाराष्ट्र जा रहे थे।

Home / Jaipur / दूसरे विमान से जलगांव पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत, विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो