scriptमहात्मा गांधी पर विशेषांक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन | Chief Minister released special issue on Mahatma Gandhi | Patrika News
जयपुर

महात्मा गांधी पर विशेषांक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

Mahatma Gandhi : महात्मा गांधी की जयंती को 150 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही गतिविधियों के बीच ही राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी ने पहल करते हुए अपनी त्रैमासिक पत्रिका में गांधी का विशेषांक निकाला है।

जयपुरJan 31, 2020 / 03:54 pm

Ashish

chief-minister-released-special-issue-on-mahatma-gandhi

महात्मा गांधी पर विशेषांक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

जयपुर
Mahatma Gandhi : महात्मा गांधी की जयंती को 150 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही गतिविधियों के बीच ही राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी ने पहल करते हुए अपनी त्रैमासिक पत्रिका में गांधी का विशेषांक निकाला है। इस विशेषांक में महात्मा गांधी के दर्शन, आदर्श, सर्वोदय और नई तालीम से जुड़े विचारों को आलेखों के जरिए समाहित किया गया है। इसके साथ ही विश्व शांति में महात्मा गांधी के दर्शन के योगदान, भारतीय राष्ट्रीय निर्माण में गांधी के योगदान, गांधी आश्रम, गांधी और राजस्थान के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण पक्षोे को समाहित किया गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अकादमी की त्रैमासिक पत्रकिा हिंदी बुनियाद के गांधी विशेषांक का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने इस प्रकाशन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। अकादमी के निदेशक डॉ बीएल सैनी ने बताया कि इस विशेषांक में महात्मा गांधी के जीवन के विविध पक्षों को समाहित करने का प्रयास किया गया है। विशेषांक में प्रतिष्ठित लेखकों के 14 आलेख सम्मलित किए गए हैं। विमोचन के अवसर पर हिन्दी ग्रंथ अकादमी के निदेशक डॉ. बी.एल. सैनी, राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बी.एम. शर्मा, अकादमी के प्रकाशन अधीक्षक सुनील दत्त माथुर, डॉ. अल्पना पारीक, डॉ. नीता शर्मा, राजस्थान विश्वविद्यालय सिंडीकेट सदस्य प्रो. रामलखन मीना, डॉ. फिरोज अख्तर, डॉ. रमाकांत मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे। आपको बता दें कि राजस्थान में गांधी जयंती के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। खादी पर विशेष छूट दी जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में भी कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अच्छी गतिविधियां करने वाले विभागों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Home / Jaipur / महात्मा गांधी पर विशेषांक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो