scriptराष्ट्रपति-पीएम सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जासूसी कर रहा चीन! | china spying on pm modi cm ashok gehlot sonia gandhi | Patrika News
जयपुर

राष्ट्रपति-पीएम सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जासूसी कर रहा चीन!

– देश की दस हजार से ज्यादा बड़ी हस्तियों पर नजर रख रहा है ड्रेगन

जयपुरSep 14, 2020 / 12:39 pm

Ankita Sharma

राष्ट्रपति-पीएम सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जासूसी कर रहा चीन!

राष्ट्रपति-पीएम सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जासूसी कर रहा चीन!

जयपुर। भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर तनाव जारी है। एक ओर चीन लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है तो दूसरी ओर भारतीय सुरक्षा बल चीनी सैनिकों को खदेड़ रहे हैं। इसी बीच चीन की नापाक हरकत को लेकर एक और खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार चीन कुछ कंपनियों के माध्यम से भारत में जासूसी कर रहा है। जी हां, मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार चीन की नजर राजस्थान पर भी है और वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जासूसी भी करवा रहा है। इतना ही नहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री तक, मुख्यमंत्री से लेकर सेना के वरिष्ठ अफसरों तक की जासूसी की जा रही है। साथ ही देश के प्रमुख उद्योगपतियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारी भी चीन के निशाने पर हैं। आपको बता दें कि जासूसी के शक के चलते ही भारत ने चीन की सैकड़ों एप्स बैन की थी। इतना ही नहीं दुनियाभर के कई देश चीन पर एप्स के माध्यम से जासूसी करने का आरोप लगाते रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार चीन अब भी सोशल मीडिया की कुछ एप्स को ही जासूसी के काम में ले रहा है।
दस हजार लोगों पर गिद्ध नजर

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार शेनजेन बेस्ड चीनी कंपनी झेनझुआ डाटा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड भारत में करीब दस हजार लोगों की जासूसी कर रही है। इस कंपनी का चीन की सरकार और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से सीधा संबंध है। माना जा रहा है कि कंपनी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, उद्धव ठाकरे, नवीन पटनायक और शिवराज सिंह की जासूसी कर रही है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल सहित अन्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में शामिल है।
इन लोगों का नाम है सूची में शामिल

सीमा पर चल रहे विवादों के बीच चीन भारत की सैन्य गतिविधियों पर भी नजर रखने की कोशिश कर रहा है। रिपोटर्स का दावा है कि सेना की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीडीएस बिपिन रावत और सेना, नौसेना और वायुसेना के 15 पूर्व प्रमुख समेत आला अधिकारियों पर भी चीन की गिद्ध नजर है। रिपोट्र्स के अनुसार चीन भारत के खिलाडिय़ों, मुख्य न्यायाधीशों और बॉलीवुड की कई हस्तियों की भी जासूसी कर रहा है। इस सूची में रतन टाटा और गौतम अडानी पर भी नजर रखी जा रही है। सूची में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। इस सूची में करीब दस हजार लोगों के नाम शामिल हैं।
ऐसे नजर रख रहा चीन

रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनियों द्वारा सभी प्रमुख लोगों की निजी जिंदगी को उनके सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म द्वारा फॉलो किया जा रहा है। इनकी नजर में परिजन से लेकर समर्थक तक हैं। चीनी कंपनियों द्वारा इन लोगों का रियल टाइम डाटा हैक किया जा रहा है, जिसे चीनी सरकार के साथ साझा किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो