scriptबनाएं और खाएं ये चूरमे | Churma | Patrika News
जयपुर

बनाएं और खाएं ये चूरमे

पारंपरिक पकवान चूरमा भला किसको पसंद नहीं है। तो इस बार बनाएं गेहूं, बेसन और बादाम के चूरमे।

जयपुरMar 26, 2020 / 02:03 pm

Chand Sheikh

बनाएं और खाएं ये चूरमे

बनाएं और खाएं ये चूरमे

गेहूं का चूरमा
सामग्री: गेहूं का आटा- सवा किलो, शक्कर का बूरा- 800 ग्राम, शुद्ध देशी घी- 750 ग्राम, मावा (भूना हुआ)- 500 ग्राम , मेवे-आवश्यकतानुसार
विधि: आटे को गूंधकर उसके गोले (बाटे) बना लें। फिर इन बाटों को उपलों में सेंक लें। जब बाटे अच्छी तरह सिक जाएं तो उन्हें कूटकर छान लें। छानने के बाद उसमें घी, बूरा और मावा मिला दें। लेकिन ध्यान रहे चूरमे में घी को बूरे से पहले मिलाएं। चूरमा तैयार है। मेवों से सजा कर सर्व करें।
बेसन का चूरमा
सामग्री: बेसन-1 किलो, बूरा- 500 ग्राम
शुद्ध देशी घी- 500 ग्राम, मावा (भूना हुआ)- 500 ग्राम और मेवे- आवश्यकता के अनुसार।
विधि: बेसन को गूंधकर उसके गोले (बाटे) बना लें। फिर इन बाटों को उपलों में सेंक लें। जब बाटे अच्छी तरह सिक जाएं तो उन्हें कूटकर छान लें। छानने के बाद उसमें घी, बूरा और मावा मिला दें। चूरमा तैयार है। इसे मेवों से सजा कर सर्व करें।
बादाम का चूरमा
सामग्री: बादाम- 1 किलो , बूरा-400 ग्राम
शुद्ध देशी घी- 250 ग्राम,मावा (भूना हुआ)- 500 ग्राम और मेवे- आवश्यकता के अनुसार।
विधि: सबसे पहले बादाम को गर्म पानी में उबाल लें। इसके बाद बादाम को छीलकर पीस लें। फिर कड़ाही में मंदी आंच पर इसे सेंक लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें घी, बूरा और मावा मिला दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद मेवों से सजा दें। अब आनंद उठाइए बादाम के चूरमे का।

Home / Jaipur / बनाएं और खाएं ये चूरमे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो