scriptसंसार में रंगाें के नाम से मशहूर हैं राजस्थान के ये शहर, क्या इनके बारे में जानते हैं आप? | Patrika News
जयपुर

संसार में रंगाें के नाम से मशहूर हैं राजस्थान के ये शहर, क्या इनके बारे में जानते हैं आप?

5 Photos
6 years ago
1/5

जयपुर। राजस्थान का इतिहास, किले, महल आैर संस्कृति दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन क्या आपकाे पता है प्रदेश के कुछ शहर रंगाें के नाम से भी जाने जाते हैं। ये शहर पर्यटकाें की बहुत लुभाते हैं। जानिए किस रंग के नाम पर है काैनसा शहर-

2/5

पिंकसिटी- जयपुर काे पिंकसिटी के नाम से जाना जाता है। 1876 में जब वेल्स के राजकुमार आए तो महाराजा रामसिंह (द्वितीय) के आदेश से पूरे शहर को गुलाबी रंग से जादुई आकर्षण प्रदान करने की कोशिश की गई थी। उसी के बाद से यह शहर गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

3/5

गोल्डन सिटी- जैसलमेर काे राजस्थान की स्वर्ण नगरी (गोल्डन सिटी) के नाम से जाना जाता है। यहां की अधिकांश इमारतें पीले पत्थर से बनी हैं। जब इन पर सूरज की किरणें पड़ती हैं तो ये सोने जैसी दमकती दिखार्इ देती आती हैं।

4/5

ब्लू सिटी- जाेधपुर काे सूर्य नगरी और ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। इसके पीछे तर्क यह है कि रेगिस्तान के बीच बसा होने के कारण जोधपुर में घरों को ठंडा रखने के लिए ब्लू कलर से पेंट किया जाता था।

5/5

व्हाइट सिटी- उदयपुर काे व्हाइट सिटी कहा जाता है। ऐसा कहने की पीछे कारण ये है कि झीलों के किनारे अधिकांश इमारतें सफेद पत्थरों से बनी है। उदयपुर शहर को अलग लुक देने के लिए घरों को सफेद रंग से पुतवाया जा रहा है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.