scriptशहर भाजपा को जल्द मिलेगी नई कार्यकारिणी | City BJP will soon get a new executive | Patrika News
जयपुर

शहर भाजपा को जल्द मिलेगी नई कार्यकारिणी

शहर भाजपा को जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी मिलेगी। इस कार्यकारिणी में जातिगत समीकरणों के अलावा सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा। अगले महीने निकाय चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी इन चुनाव से पहले ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करेगी।

जयपुरJul 02, 2020 / 06:28 pm

Umesh Sharma

शहर भाजपा को जल्द मिलेगी नई कार्यकारिणी

शहर भाजपा को जल्द मिलेगी नई कार्यकारिणी

जयपुर।

शहर भाजपा को जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी मिलेगी। इस कार्यकारिणी में जातिगत समीकरणों के अलावा सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा। अगले महीने निकाय चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी इन चुनाव से पहले ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करेगी।
भाजपा ने सुनील कोठारी को जनवरी में शहर अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद उम्मीद थी कि कोठारी जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे, लेकिन दो महीने बाद ही मार्च में कोरोना का लॉक डाउन लग गया और कार्यकारिणी अटक गई। अब लॉक डाउन हट चुका है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शहर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी ने बताया कि कार्यकारिणी में जातिगत समीकरणों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। साथ ही सक्रिय और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी।
सबकी रजामंदी आसान नहीं

कोठारी के सामने कार्यकारिणी गठन में सबसे बड़ा पेंच शहर के सभी विधायक और नेताओं की रजामंदी है। शहर भाजपा में सभी विधायक और प्रमुख नेता चाहते हैं कि उनके खेमे का व्यक्ति अच्छे पद पर पदस्थापित हो। दूसरी बात यह भी है कि अभी तक कई विधायक कोठारी के शहर अध्यक्ष बनने से खुश भी नहीं है। ऐसे में कार्यकारिणी का गठन कोठारी के टेढ़ी खीर साबित होगा।
नगर निगम चुनाव होना बाकी

अगले महीने जयपुर नगर निगम में चुनाव प्रस्तावित है। शहर अध्यक्ष ने कहा है कि इन चुनाव से पहले कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। लेकिन यह काम आसान नहीं है। जिन कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली, वो बगावत कर सकते हैं। इस बार जयपुर में दो नगर निगम बनाए गए हैं, दोनों में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा को कड़ी मशक्कत करनी होगी। अब तक जयपुर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड ही बना है।

Home / Jaipur / शहर भाजपा को जल्द मिलेगी नई कार्यकारिणी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो