scriptगहलोत का मोदी पर वार, नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ | cm ashok gehlot attack modi for cab | Patrika News
जयपुर

गहलोत का मोदी पर वार, नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ

नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर हल्ला बोल दिया है। राजस्थान में कांग्रेस की ओर से आज दोपहर में जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार इस बिल के जरिए संविधान पर हमला कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस बिल का जबर्दस्त विरोध करती है। गहलोत ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया है।

जयपुरDec 11, 2019 / 03:03 pm

rahul

गहलोत का मोदी पर वार, नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ

गहलोत का मोदी पर वार, नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ

गांधी सर्किल पर धरने को गहलोत ने किया सम्बोधित

जयपुर 11 दिसंबर नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर हल्ला बोल दिया है। राजस्थान में कांग्रेस की ओर से आज दोपहर में जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार इस बिल के जरिए संविधान पर हमला कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस बिल का जबर्दस्त विरोध करती है। गहलोत ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया है।
भाजपा कर रही हैं राजनीति—
सीएम गहलोत ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पर भाजपा की ओर से राजनीति की जा रही है और ये देशहित में नहीं है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, देश में कई तरह की समस्याएं बढ़ रही है। गहलोत ने कहा कि हर मामले पर ध्यान भटकाने के लिए भाजपा राजनीति कर रही है। मोदी और उनके साथियों को चिंता ही नहीं है कि अर्थ व्यवस्था कहां जा रही है। प्याज और पेट्रोल के दाम आसमान पर है। जीडीपी की दर कम हो गई है। बेरोजगारी बढती जा रही है।
बोलने की आजादी खत्म—
सीएम गहलोत ने कहा कि लोगों की बोलने की आज़ादी खत्म हो रही है, सब लोग डरे और सहमे हुए है। नागरिकता संशोधन विधेयक में विपक्ष की बात नहीं सुनी जा रही है। धरने, प्रदर्शन हो रहे है। कश्मीर के हालात खराब है। भाजपा की पोल खुल रही हैं। लोग समझ रहे है। हहरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से ये साफ हो गया है। जनता इनकी चालबाजी जान गई है। गहलोत ने कहा कि नागरिकता बिल में इतना बड़ा संशोधन कर रहे हैं,किसी से पूछा तक नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने धरने में कहा कि आज भारत में धर्म के नाम पर बंटवारा किया जा रहा है। धर्म के नाम पर नागरिकता दी जा रही है। धरने को जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

Home / Jaipur / गहलोत का मोदी पर वार, नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो