scriptसीएम अशोक गहलोत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, एसएमएस के IDH में लगी वैक्सीन | CM Ashok Gehlot got Corona vaccine in the IDH of SMS | Patrika News
जयपुर

सीएम अशोक गहलोत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, एसएमएस के IDH में लगी वैक्सीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई।

जयपुरMar 05, 2021 / 11:46 am

firoz shaifi

cm.jpg

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई। सीएम अशोक गहलोत आज सुबह 11.30 बजे एसएमएस के इनफेक्शियस डिजीज अस्पताल (आईडीएच)अस्पताल के कोरोना वैक्सीन सेंटर जाकर कोविड वैक्सीन लगवाई।

इस मौके पर चिकित्सा सचिव सिद्धार्थ महाजन और जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा भी मौजूद रहे। गहलोत के बाद सरकार के कई मंत्री और विधायक भी कोरोना वैक्सीन लगाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद आज दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आईडीएच अस्पताल जाकर कोरोना वैक्सीन लगवाएंगी।

 

https://twitter.com/hashtag/COVID19Vaccine?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कार्यक्रम में हुआ बदलाव
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम पहले मुख्यमंत्री आवास पर आज दोपहर एक बजे प्रस्तावित था लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद ही सुबह 11.30 बजे आईडीएच जाकर कोरोना वैक्सीन लगवाई।
इससे पहले आज सुबह जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई। जिला कलेक्टर ने बनीपार्क के सेटेलाइट अस्पताल जाकर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। आज जयपुर जिले के सभी एडीएम कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं।

Home / Jaipur / सीएम अशोक गहलोत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, एसएमएस के IDH में लगी वैक्सीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो