scriptकोरोना से इस माह एक भी मौत नहीं, नियंत्रण हमारे हाथः CM गहलोत | cm ashok gehlot on rajasthan coronavirus | Patrika News

कोरोना से इस माह एक भी मौत नहीं, नियंत्रण हमारे हाथः CM गहलोत

locationजयपुरPublished: Aug 19, 2021 07:48:38 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना से इस महीने एक भी मौत नहीं हुई है। प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रित है, लेकिन ये इस महामारी का नियंत्रण हमारे हाथ में है।

cm ashok gehlot on rajasthan coronavirus

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना से इस महीने एक भी मौत नहीं हुई है। प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रित है, लेकिन ये इस महामारी का नियंत्रण हमारे हाथ में है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना से इस महीने एक भी मौत नहीं हुई है। प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रित है, लेकिन ये इस महामारी का नियंत्रण हमारे हाथ में है। प्रदेश में कोविड की तीसरी लहर न आए इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक है।
गहलोत ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से प्रदेश में कोविड के नए मामलों की संख्या 20 के आसपास बनी हुई है। अगस्त माह में प्रदेशभर में कोविड से एक भी मृत्यु नहीं हुई है, जो काफी संतोषजनक है। प्रदेश में फिलहाल सिर्फ 153 एक्टिव केस हैं एवं रिकवरी रेट 99 प्रतिशत से भी अधिक है।
इससे पता चलता है कि प्रदेश में फिलहाल कोविड पूरी तरह से काबू में है। स्थिति कंट्रोल रखना हमारे हाथ में ही है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर हमेशा मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाएं एवं हाथ धोएं। अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। आजकल लक्षण दिखने पर भी लोग टेस्ट नहीं करवाते, ऐसा न करें। कोविड के लक्षण दिखने पर टेस्ट अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि हम प्रोटोकॉल का पालन कर इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो प्रदेश में कोविड की तीसरी लहर नहीं आ सकेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो