scriptखुशखबरी…नगरीय निकायों में नगर नियोजन के 116 नवीन पदों होगी भर्ती | Cm Ashok Gehlot Udh Minister Shanti Dhariwal New Vacancy DLB UDH | Patrika News
जयपुर

खुशखबरी…नगरीय निकायों में नगर नियोजन के 116 नवीन पदों होगी भर्ती

प्रदेश के नगरीय निकायों में नगर नियोजन के 116 नवीन पदों पर भर्ती होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती पर स्वीकृति प्रदान कर दी है।

जयपुरApr 07, 2021 / 04:23 pm

Umesh Sharma

खुशखबरी...नगरीय निकायों में नगर नियोजन के 116 नवीन पदों होगी भर्ती

खुशखबरी…नगरीय निकायों में नगर नियोजन के 116 नवीन पदों होगी भर्ती

जयपुर।

प्रदेश के नगरीय निकायों में नगर नियोजन के 116 नवीन पदों पर भर्ती होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती पर स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यूडीएच शांति धारीवाल ने बताया कि राज्य की नगरीय निकायों में नगर नियोजन संबंधित कार्यो को संपादित करने के लिए मात्र 94 पद सृजित हैं। जिससे कार्य निर्धारित समय मे पूर्ण नहीं हो पाते है। राज्य के समस्त नगरों के सुनियोजित विकास के लिए नगरीय क्षेत्र हेतु तैयार मास्टर प्लान की क्रियान्विति एवं नगरीय प्रबन्धन को सशक्त करने के लिए निदेशालय, जयपुर और प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में ‘नगर नियोजन शाखा’ का गठन किया जाएगा। इसके लिए नगर नियोजन के काम करने के लिए नगर नियोजक औरनगर नियोजन से संबंधित तकनीकी कर्मचारियों के 116 पदों का सृजन किया गया है। इन पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी।
ये काम हो सकेंगे

धारीवाल ने कहा कि 74वें संविधान के अनुसार नगरीय निकायों के कार्यों में Urban Planning including Town Planning भी सम्मिलित है। राज्य की समस्त नगरीय निकायों में जोनल डवलपमेंट प्लान, मास्टरप्लान, सिवायचक व अन्य भूमि पर विस्तृत योजनाएं तैयार करना, लैण्ड पूलिंग, कृषि भूमि को अकृषि प्रयोजनार्थ उपयोग पर ले-आऊट प्लान का तकनीकी परीक्षण, भू-उपयोग परिवर्ततन, भवन मानचित्र अनुमोदन, आॅनलाईन बिल्डिंग प्लान अप्रुवल सिस्टम जैसे कई काम निकाय स्तर पर किए जाते हैं। इन पदों पर भर्ती से इन कामों को समय पर पूरा किया जाए सकेगा।
इन पदों पर होगी भर्ती

उपनगर नियोजक—2 पद

सहायक नगर नियोजक—33 पद

नगर नियोजन सहायक (कनिष्ठ नगर नियोजक)—2 पद

वरिष्ठ प्रारूपकार—67 पद

प्रारूपकार—12 पद

Home / Jaipur / खुशखबरी…नगरीय निकायों में नगर नियोजन के 116 नवीन पदों होगी भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो