scriptसीएम गहलोत ने दी जयपुर को बजट में सौगात—सिविल लाइंस फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज | cm ashok ghelot big anuncments for jaipur | Patrika News
जयपुर

सीएम गहलोत ने दी जयपुर को बजट में सौगात—सिविल लाइंस फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राज्य का बजट विधान सभा में पेश किया। बजट में सीएम गहलोत ने जयपुर को खूब सौगातें दी। उन्होंने अपने बजट भाषण में सिविल लाइंस फाटक पर आरोबी बनाने की घोषणा की।

जयपुरFeb 21, 2020 / 10:08 am

PUNEET SHARMA

rajasthan सीएम अशोक गहलोत की कलक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस

cm ashok gahlot


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राज्य का बजट विधान सभा में पेश किया। बजट में सीएम गहलोत ने जयपुर को खूब सौगातें दी। उन्होंने अपने बजट भाषण में सिविल लाइंस फाटक पर आरोबी बनाने की घोषणा की।
सिविल लाइंस फाटक पर आरोबी बनने के बाद सोढाला,हसनपुरा समेत कई कॉलोनियों के लोगों के लिए रास्ता सुगम होगा।
सिविल लाइंस फाटक पर दिन भर 130 से ज्यादा ट्रेने गुजरती हैं और इतनी बार ही यह फाटक बंद होता है। इस स्थिति में फाटक प्रत्येक पांच मिनिट में बंद हो जाता है और यहां वाहनों की लंबी कतारें दिन भर लगी रहती हैं।
वर्ष 2011 में भी सिविल लाइंस फाटक पर आरोबी बनाने की कवायद शुरू हुई थी। लेकिन कांग्रेस सरकार बदलते ही यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। अब नगरीय विकास मंी शांति धारीवाल ने लोगों की परेशानी को देखते हुए िफर से इस पफाटक पर आरोबी बनाने की कवायद शुरू की है।

Home / Jaipur / सीएम गहलोत ने दी जयपुर को बजट में सौगात—सिविल लाइंस फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो