scriptसीएम गहलोत का बड़ा एलान, जल्द होगा मंत्रिमंडल पुनर्गठन | CM Gehlot's big announcement, cabinet reorganization will happen soon | Patrika News
जयपुर

सीएम गहलोत का बड़ा एलान, जल्द होगा मंत्रिमंडल पुनर्गठन

राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन जल्द होने जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने आज इसके संकेत दिए है।

जयपुरNov 16, 2021 / 06:47 pm

rahul

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन जल्द होने जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने आज इसके संकेत दिए है। सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ समारोह के दौरान सीएम गहलोत ने पहली बार ऐसे संकेत दिए।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का पुनर्गठन जल्द हो जाएगा। हालांकि गहलोत ने इसकी तारीख का एलान नहीं किया। गहलोत कल और परसों जिलों के दौरे पर जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा हैं कि 18 नवंबर के बाद कभी भी मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर दिया जाएगा। गहलोत ने कहा कि कोरोना के चलते इस बारे में देरी हो रही थी लेकिन अब इसको लेकर जल्द ही सूचना देंगे।

गहलोत ने कहा कि संघ के शपथ समारोह में कहा कि लगता हैं कि हमारा मंत्रिमंडल भी अब जल्द ही पुनर्गठित हो जाएगा। ये भी लगता हैं कि आप ही के कारण ये भी रूका हुआ था। अब जल्दी ही हमारा भी शपथ समारोह होगा। पिछले दिनों गहलोत की नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी इस बारे में चर्चा हुई थी।

Home / Jaipur / सीएम गहलोत का बड़ा एलान, जल्द होगा मंत्रिमंडल पुनर्गठन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो