scriptमुख्यमंत्री के ट्विटर को ‘री-ट्वीट’ करना पडा भारी, भाजपा की चेतावनी के बाद हटाई पोस्ट | CM Gehlot twitter in question, re-tweet deleted after BJP objection | Patrika News

मुख्यमंत्री के ट्विटर को ‘री-ट्वीट’ करना पडा भारी, भाजपा की चेतावनी के बाद हटाई पोस्ट

locationजयपुरPublished: Jun 17, 2020 12:26:20 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

– मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर विवादित पोस्ट, भाजपा ने जताई आपत्ति, पोस्ट डिलीट करने को लेकर चेताया, भाजपा की चेतावनी के बाद हटाया गया विवादित पोस्ट

gehlot.jpg
जयपुर

मुख्यमंत्री निवास से चलाये जा रहे ‘सीएम हेल्प डेस्क’ को एक ट्वीट, री-ट्वीट करना भारी पड़ गया। नौबत यहाँ तक पहुँच गई कि भाजपा के कड़े एतराज और चेतावनी के बाद इस विवादित री-ट्वीट को हटाना पड़ गया।
दरअसल, ‘सीएम हेल्प डेस्क’ ट्विटर हैंडल ने प्रोफ़ेसर इलाहाबादी नाम के एक सामाजिक कार्यकर्ता के वीडियो ट्वीट पोस्ट को री-ट्वीट कर दिया। इस वीडियो ट्वीट में कोरोना जांच के काम आने वाले वेंटिलेटर में प्रधानमंत्री के भाषण का वीडियो चलता हुआ दिखाया गया है। वीडियो अपलोड करने वाले प्रोफ़ेसर ने ‘ventilators exposed’ के नाम से इसे जारी किया हुआ है।
… और हो गया बवाल
वेंटिलेटर पर प्रधानमंत्री के भाषण का वीडियो दिखाए जाने वाले ट्वीट को मुख्यमंत्री के हेल्प डेस्क ट्विटर ‘सीएम हेल्प डेस्क’ ने री-ट्वीट कर दिया। इस पोस्ट पर भाजपा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के ज़रिये ही आपत्ति दर्ज करवाई।
भाजपा ने अपने ट्वीट में चतावनी भरे लहजे में लिखा, ‘’सत्ता की हनक इसे ही कहते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत ट्विटर हैंडल @CMHelpdesk के इस आपत्तीजनक रीट्वीट पर हम कड़ा एतराज जताते हुए, इसे डिलीट कर माफी मांगने की मांग करते हैं।‘’
https://twitter.com/CMHelpdesk?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/PMNotCares?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
आखिर में भाजपा की चेतावनी भरी पोस्ट के बाद सीएम हेल्प डेस्क ट्विटर हैंडल को विवादित वीडियो पोस्ट हटाना पड़ गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो