scriptविश्व की सुंदर तट रेखाएं देशों की खूबसूरती में लगाती चार चांद | coastal area | Patrika News
जयपुर

विश्व की सुंदर तट रेखाएं देशों की खूबसूरती में लगाती चार चांद

कई उपन्यासों मे लेखकों ने इन तटीय रेखाओं का वर्णन किसी रहस्य के समान किया है

जयपुरMar 24, 2020 / 03:09 pm

Kiran Kaur

विश्व की सुंदर तट रेखाएं देशों की खूबसूरती में लगाती चार चांद

विश्व की सुंदर तट रेखाएं देशों की खूबसूरती में लगाती चार चांद

तुर्की के इस टरकोइस कोस्ट की तस्वीरें वास्तव में फिरोजी हैं। पर्यटक इन बीचों को देने के लिए दूर-दूर से यहां पर आते हैं और साफ पानी का आनंद लेते हैं। इसे टरकोइस रिविएरा के नाम से भी जाना जाता है। यह तट रेखा हजारों किमी दूर तक फैली हुई है। आर्कियोलॉजिकल पॉइंट के हिसाब से भी यह महत्त्वपूर्ण है। पर्यटन के हिसाब से भी यहां का भ्रमण काफी सस्ता माना जाता है इसलिए उन्हें यह लुभाता है। इसे तुर्की के बेस्ट बीचों में से एक कहा गया है। इस तट के आसपास बेहतरीन होटल है। यहां पर आकर आप कई सारी वॉटर एक्टिविटीज का भी आनंद ले सकते हैं।
दु निया की तटीय रेखाओं का भौगोलिक रूप से विशेष महत्त्व है। समुद्र की लहरों का शहर की धरती से होने वाला मिलन देखना काफी खूबसूरत प्रतीत होता है। इन तटीय रेखाओं का पशुओं, स्थानीय नागरिकों और पक्षियों के लिए विशेष महत्त्व होता है। कई उपन्यासों मे लेखकों ने इन तटीय रेखाओं का वर्णन किसी रहस्य के समान किया है, जो कि अपने भीतर एक अनूठा संसार छिपाए हुए हैं। ऐसी ही खूबसूरत तटीय रेखाओं में से एक हैं तुर्की का टरकोइस कोस्ट। प्राचीन समय में इसे लाइसिया कहा जाता था। तुर्की के दक्षिण-पश्चिम किनारे के साथ यह बड़ी तटीय रेखा भूमध्य सागर के कम ज्ञात रत्नों में से एक है, जो एक अद्भभुत छटा को खुद में संजोए बैठी हुई है।
नॉर्थ आयरलैंड का एंटरिम कोस्ट
नॉर्थ आयरलैंड का एंटरिम कोस्ट वह जगह है, जहां पर ‘गेम ऑफ थ्रोंसÓ की शूटिंग हुई थी। यह एंटरिम कोस्ट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। एंटरिम कोस्ट और ग्लेंस उत्तरी आयरलैंड में एंटरिम काउंटी का एक क्षेत्र है, जिसे 1988 में उत्कृष्ट प्राकृतिक सौंदर्य के क्षेत्र के रूप में नामित किया गया था। यह तट बेहद खूबसूरत है, कुछ साल पहले हुए वोल्केनो इरप्शन ने यहां के आकर्षण को बढ़ाने का काम किया है। एंटरिम कोस्ट में आश्चर्यजनक प्राकृतिक दृश्यों के तीन क्षेत्र शामिल हैं। एंटरिम कोस्ट और ग्लेंस के केप और रोलिंग फार्मलैंड्स, बिनेवेनाग के नाटकीय क्लिफ्ट टॉप्स और कॉजवे तट। यह तीनों भाग इसके आकर्षण में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
नामीबिया का स्केलेटन कोस्ट
दुनिया की खूबसरती में चार चांद लगाने वाले तटों में से एक है नामीबिया का स्केलेटन कोस्ट। यह नामीबिया के अटलांटिक तट का उत्तरी भाग और दक्षिण में अंगोला से कुनेन नदी के दक्षिण में स्वाकोप नदी तक है, हालांकि नाम का उपयोग कभी-कभी पूरे नामीब रेगिस्तान तट का वर्णन करने के लिए किया जाता है।
नामीबिया के इंटीरियर के बुशमैन ने इस क्षेत्र को ‘द लैंड गॉड मेड इन एंगर’ कहा, जबकि पुर्तगाली नाविकों ने एक बार इसे ‘द गेट्स ऑफ हेल’ कहा था। इस क्षेत्र का नाम व्हेल और सील की हड्डियों से निकला है। नामीबिया के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बसने वाले ओविंबा ने अपनी झोपडिय़ों के निर्माण के लिए व्हेल की हड्डियों का इस्तेमाल किया। जोहन हेनरी मार्श नाम के एक लेखक ने भी इसका नाम स्केलेटन कोस्ट रखा है।
ग्रेट ऑशियन रोड
ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट ऑशियन रोड के निकट पर आपको वर्षावनों की एक ट्रेल देखने को मिलेगी। नदी से लेकर पुराने वॉलकेनो का आनंद भी यहां पर लिया जा सकता है। यह पर्यटकों के आकर्षण का एक बड़ा स्थान है। रोड के कई हिस्सों को कोस्ट सर्फ के नाम से भी जाना जाता है। रोड के आसपास सेंडस्टोन और क्लिफस्टोन भी देखे जा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया इसे अपने लिए एक महत्त्वपूर्ण संपत्ति मानता है।

Home / Jaipur / विश्व की सुंदर तट रेखाएं देशों की खूबसूरती में लगाती चार चांद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो