हुआ यूं कि शनिवार रात को गुना मध्यप्रदेश से अंगूरी देवी को 3डीई वार्ड में भर्ती करवाया था। मरीज की हालत काफी गंभीर थी। डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति के बारे में परिजनों को पहले ही बता दिया था। परिजनों ने वार्ड में बैड की मांग की। बैड उपलब्ध नहीं होने पर मरीज को बैंच दी गई, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद परिजन आइसीयू की मांग करने लगे।
आइसीयू में बैड उपलब्ध नहीं होने पर परिजन पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। डॉक्टरों ने वीडियो बनाने से मना किया तो परिजन हंगामा करने लगे। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल जब्त वीडियो रिकर्ॉिडंग डिलीट करवाई। इसके बाद परिजन मरीज को अस्पताल से ले गए।
परिजनों को मरीज की गंभीर हालत के बारे में बता दिया था। बैड उपलब्ध नहीं होने पर मरीज के लिए बैंच दी गई थी, जिसे परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद वे वीडियो बनाने लग गए। डॉक्टरों ने रोका तो थोड़ी कहासुनी हुई थी। बाद में परिजन मरीज को ले गए।- डॉ. डी.एस. मीणा, अधीक्षक, एसएमएस अस्पताल