scriptनागरिक सहायता कमेटी पहुंचाएंगी भोजन, प्रशासन के साथ कांग्रेसी करेंगे काम | congess news corona alert | Patrika News
जयपुर

नागरिक सहायता कमेटी पहुंचाएंगी भोजन, प्रशासन के साथ कांग्रेसी करेंगे काम

…..

जयपुरMar 26, 2020 / 10:51 pm

Ashwani Kumar

photo_2020-03-26_22-46-42.jpg

जयपुर. जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नागरिक सहायता कमेटी का गठन किया गया है। इसमें शामिल लोग रोज सुबह-शाम लोगों को भोजन पहुंचाएंगे। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पुराने 91 वार्डों के हिसाब से कमेटी का गठन कर दिया है। ये कमेटी सूखी सामग्री के अलावा खाने के पैकेट कच्ची बस्तियों में पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोग जो सेवा में जुटे हैं। राज्य सरकार की ओर से ऐसे नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
खाचरियावास ने लोगों से अपील की है किसी भी तरह की खांसी, जुकाम, बुखार और यदि कोई बाहर से आपका रिश्तेदार या पड़ोसी आया है तो उसकी जानकारी तुरंत प्रभाव से अस्पताल अथवा पुलिस थाने में दे, जिससे उसका इलाज किया जा सके।
प्रशासन के साथ कांग्रेसी करेंगे काम
कोरोना वायरस में लोगों को हो रही दिक्कत को ध्यान में रखते हुए कांग्रेसी सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ने अपने आवास से ही कंट्रोल रूप बना लिए हैं। इसमें प्रमुख कांग्रेसजनों के अलावा सेवादल व अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव महेश शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में दवा, खाना सहित किसी भी प्रकार की कोई जरूरत होने पर अपने क्षेत्र के जिला प्रशासन से आवश्यक समन्वय स्थापित कर सहायता और मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
इसके अलावा प्रदेश और संभाग स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। प्रदेश स्तर पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव महेश शर्मा और सचिव प्रशांत शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार संभाग स्तर पर भी व्यवस्था की गई है।

Home / Jaipur / नागरिक सहायता कमेटी पहुंचाएंगी भोजन, प्रशासन के साथ कांग्रेसी करेंगे काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो