scriptमुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत 8 मंत्रियों के जिलों में कांग्रेस को मिली बढ़त | Congress gains in 8 ministerial districts including Chief Minister | Patrika News
जयपुर

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत 8 मंत्रियों के जिलों में कांग्रेस को मिली बढ़त

– रघु, विश्वेन्द्र, गर्ग, मीणा, भूपेश और विश्नोई के जिलों में कांग्रेस को मिली निराशा

जयपुरNov 20, 2019 / 01:29 am

Ankit

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत 8 मंत्रियों के जिलों में कांग्रेस को मिली बढ़त

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत 8 मंत्रियों के जिलों में कांग्रेस को मिली बढ़त


जयपुर. प्रदेश में 49 निकायों के आए नतीजों में कांग्रेस को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित आठ मंत्रियों के जिलों में भाजपा से बढ़त मिली है। वहीं मंत्रियों में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, पर्यटन मत्री विश्वेन्द्र सिंह, चिकित्सा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, वन मंत्री सुखराम विश्नोई के जिलों में कांग्रेस को निराशा मिली है। भाजपा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के क्षेत्र उदयपुर में भाजपा ने जीत दर्ज की। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के निकाय क्षेत्र चूरू में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
—————————————————————-
किस मंत्री के जिले में पिछड़ी कांग्रेस

– रघु शर्मा : एक भी निकाय में कांग्रेस आगे नहीं रही।
– विश्वेन्द्र सिंह, सुभाष गर्ग : दो मंत्रियों के बावजूद जिले में एक भी निकाय में कांग्रेस के पक्ष में फैसले नहीं रहे।
– परसादीलाल मीणा, ममता भूपेश : दौसा जिले में महुवा में अपना बोर्ड नहीं बना पाए।
– सुखराम विश्नोई : जिले में दोनों स्थानों पर आगे रही।

—————————————————————-
क्लीन स्वीप वाले दिग्गज

अशोक गहलोत
सचिन पायलट
प्रमोद जैन भाया
उदयलाल आंजना

भंवरलाल मेघवाल
सालेह मोहम्मद

सीपी जोशी
—————————————————————-

जिला निकाय क्षेत्र नतीजे मंत्री
कांग्रेस

अजमेर ब्यावर, पुष्कर, नसीराबाद तीनों में भाजपा आगे रघु शर्मा
अलवर अलवर, भिवाड़ी, थानागाजी अलवर में भाजपा, थानागाजी टीकाराम जूली
बांसवाड़ा बांसवाड़ा, परतापुर गढ़ी बांसवाड़ा में कांग्रेस, परतापुर गढ़ी में अर्जुन सिंह बामणिया
—————————————————————-

भाजपा
बाड़मेर बाड़मेर, बालोतरा बाड़मेर में कांग्रेस, बालोतरा में भाजपा हरीश चौधरी

बीकानेर बीकानेर भाजपा बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी
बारां छबड़ा, मांगरोल छबड़ा में कांग्रेस, मांगरोल में कांग्रेस प्रमोद जैन भाया
भरतपुर भरतपुर, रूपवास भरतपुर में भाजपा, रूपवास में निर्दलीय, विश्वेन्द्र सिंह, सुभाष गर्ग, भजनलाल जाटव
—————————————————————-

यहां भाजपा व कांग्रेस बराबर
चित्तौडगढ़़ चित्तौडगढ़़, निंबाहेड़ा, रावतभाटा चित्तौडगढ़़ में कांग्रेस, निंबाहेड़ा में कांग्रेस उदयलाल आंजना

रावतभाटा में कांग्रेस
चूरू चूरू, राजगढ़ चूरू में कांग्रेस, राजगढ़ में कांग्रेस भंवरलाल मेघवाल
दौसा महुवा निर्दलीय परसादीलाल मीणा, ममता भूपेश
हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ कांग्रेस

जैसलमेर जैसलमेर कांग्रेस सालेह मोहम्मद
जालोर भीनमाल, जालोर भाजपा सुखराम विश्नोई 

झुंझुनंू बिसाऊ, झुंझुनंू, पिलानी बिसाऊ और झुुझुनंt में कांग्रेस, पिलानी में निर्दलीय
जोधपुर फलोदी कांग्रेस मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
कोटा कैथून, सांगोद दोनों में कांग्रेस शांति धारीवाल
नागौर डीडवाना, मकराना दोनों में कांग्रेस

पाली पाली, सुमेरपुर दोनों में भाजपा
राजसमंद आमेट, नाथद्वारा दोनों में कांग्रेस सीपी जोशी

सीकर नीमकाथाना, सीकर, खाटूश्यामजी खाटूश्यामजी में भाजपा, नीमकाथाना व सीकर में कांग्रेस गोविंद डोटासरा
श्रीगंगानगर गंगानगर, सूरतगढ़ गंगानगर में भाजपा, सूरतगढ़ में कांग्रेस
सिरोही माउंट आबू, पिंडवाड़ा, शिवगंज, सिरोही माउंट आबू में कांग्रेस, पिंडवाड़ा में भाजपा, शिवगंज और सिरोही में कांग्रेस
टोंक टोंक कांग्रेस सचिन पायलट

उदयपुर कनोड़, उदयपुर कनोड़ में बराबर, उदयपुर में भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो