scriptजेडीए-नगर निगम के भ्रष्ट्राचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल | congress protest against nagar nigam scam | Patrika News
जयपुर

जेडीए-नगर निगम के भ्रष्ट्राचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता

जयपुरMar 14, 2018 / 10:52 am

firoz shaifi

congress

congress


जयपुर। नगर निगम में फर्जी पट्टों और जेडीए में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर आज शहर कांग्रेस ने हल्ला बोल दिया। शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से शहर के सभी थानों के बाहर जेडीए और नगर निगम में भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के पश्चात सभी थानों में अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए गए। थानों के बाहर वार्ड अध्यक्षों और स्थानीय नेताओं की ओर से मुकदमे दर्ज करवाए गए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास शास्त्री नगर थाने के बाहर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष ने कहा कि जयपुर की जनता के साथ नगर निगम के अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने बहुत बड़ा धोखा किया और फर्जी पटटे भ्रष्टाचार के जरिए जारी कर दिए गए। सुविधा क्षेत्र की जमीनों पर भी फर्जी पट्टे जारी कर दिए। खाचरियावा ने कहा कि हैरत की बात तो यह है कि इतना बड़ा घोटाला हो जाने के बावजूद राज्य सरकार और नगर निगम ने आज तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया, जबकि राज्य सरकार और निगम प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाती और सच्चाई सामने आती,क्योंकि फर्जी पटटा प्रकरण के बाद अब उन सब पटटो पर प्रष्न चिन्ह लग गया है जो वर्तमान नगर निगम प्रषासन द्वारा जारी किये गये हैं। इसलिये यह जरूरी है कि जनता के खनू-पसीने की कमाई जमा करके जो पटटे जारी किये गये उनमें कितना घोटाला हुआ, वो सब सामने आना आवष्यक है तथा दोषी लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जानी अपेक्षित है।
कार्रवाई नहीं हुई तो उतरेंगे सड़कों पर

शहर अध्यक्ष ने कहा कि थानों में दर्ज मुकदमों की जांच के बाद सरकार ने दोषियों अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो शहर कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

Home / Jaipur / जेडीए-नगर निगम के भ्रष्ट्राचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो